झारखंड

jharkhand

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 17 जिलों में कल पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर किया येलो अलर्ट जारी

By

Published : Apr 19, 2023, 10:09 PM IST

झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार फिलाहल लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम केंद्र रांची ने 20 अप्रैल के लिए कई जिलों में योलो अलर्ट जारी किया है.

http://10.10.50.75//jharkhand/19-April-2023/jh-ran-05-mausamupdate-7210345_19042023173200_1904f_1681905720_588.jpg
Severe Heat In Jharkhand

रांचीःझारखंड में गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों के कारण जनजीवन प्रभावित है. राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का रिकॉर्ड किया गया है.

ये भी पढे़ं-Jharkhand School: हीट वेव ने बदला स्कूलों का टाइम टेबल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखें नई समय सारणी

झारखंड के प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहाः पिछले 24 घंटे में रांची के अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था. इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक), डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक) रहा, बोकारो का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक), चाईबासा का अधिकतम तापमान भी 43.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा ) रिकॉर्ड किया गया. वहीं गढ़वा में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस और सिमडेगा का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य भर में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान कुछ स्थानों पर हीट वेब भी चला.

राज्य के इन 17 जिलों में कल हीट वेव चलने का येलो अलर्ट:मौसम केंद्र रांची ने 20 अप्रैल के लिए राज्य के 24 में से 17 जिलों में हीट वेव चलने की संभावना जताई है. जिनमें कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम जिले हैं जहां कल हीट वेव चलेगा. मौसम केंद्र रांची ने हीट वेव वाले इलाके के लोगों से पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4:00 बजे तक संभव हो तो घर में ही रहने की सलाह दी है. मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने कहा है कि अगर ज्यादा जरूरत हो तो पूरा बदन ढक कर और तरल पदार्थ पीकर ही घर से बाहर निकलें.

21 अप्रैल से राहत मिलने की संभावना: मौसम केंद्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 21 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं तीव्र गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. 22 और 23 अप्रैल को राज्य के कई इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा चल सकती है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details