झारखंड

jharkhand

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल बढ़ने पर जेएमएम और कांग्रेस ने कसा तंज, भाजपा ने विपक्ष को दिखाया आईना

By

Published : Jan 19, 2023, 2:14 PM IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने जाने पर झारखंड कांग्रेस और जेएमएम ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हार का इनाम मिला है.

BJP national president
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल बढ़ने पर जेएमएम

क्या कहते हैं नेता

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है. इससे झारखंड की राजनीति गरमा गई है. झारखंड कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तंज कसा है और कहा कि जो नेता अपने गृह प्रदेश हिमाचल प्रदेश और गृह जिले में भाजपा को जीत नहीं दिला सकता. उस नेता को एक साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ा दिया जाता है. क्योकि वह पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का कृपापात्र हैं.

यह भी पढ़ेंःBJP National Executive Meeting: 2023 विधानसभा व 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर खाका हुआ तैयार

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के कृपापात्र हैं. इसलिए उन्हें अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल बढ़ाया गया है. वहीं झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी उनके नेतृत्व में देश का चुनाव हारना चाहती है तो हम क्या कर सकते हैं.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाये जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के तंज पर पलटवार करते हुए झारखंड भाजपा के प्रेदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि इन दलों को भारतीय जनता पार्टी की नीति, सिद्धांतों और निर्णयों पर बोलने का अधिकार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की बात कहकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल बढ़ाये जाने के फैसले पर तंज कस रहे हैं. वह लोग गुजरात और उत्तर प्रदेश की विशाल जीत को क्यों भूल जाते हैं. प्रदीप सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी को अमेठी छोड़कर वायनाड क्यों जाना पड़ा. इसका चिंतन कांग्रेस करें.

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 24 जून 2024 तक बढ़ाया जाए. कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रस्ताव को रक्षा मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रखा, जिसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से स्वीकार किया था. अब विपक्षी दल कांग्रेस और झामुमो ने इसे हिमाचल में भाजपा की हार का जेपी नड्डा को इनाम बताकर तंज कस रही है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details