झारखंड

jharkhand

Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत! 04 डिग्री सेल्सियस तक कम होगा अधिकतम तापमान

By

Published : Apr 21, 2023, 8:40 AM IST

Updated : Apr 21, 2023, 8:57 AM IST

Jharkhand weather update Rain forecast in coming days to bring respite from heat wave
इमेज

आगामी दिनों में झारखंड का मौसम बदलने के आसार हैं. आने वाले दो दिनों में कई जिला के लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने वाली है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी रांची और पलामू के उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश और मेघगर्जन से लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी.

जानकारी देते मौसम वैज्ञानिक

रांचीः झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी है. राज्य के 24 जिलों में से 17 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया. वहीं राज्य के पूर्वी भाग संथाल, कोल्हान और पश्चिमी भाग में हीट वेव का प्रकोप ज्यादा दिखा. लेकिन गुरुवार को शाम होते होते राजधानी रांची में भी आसमान में हल्की बारिश और हवा में नमी की वजह से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है. वहीं पलामू जिले में उत्तरी भाग में शुक्रवार को अगले 03 घंटे के लिए मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी करते हुए मौसम साफ होने तक सजग और सतर्क रहने की अपील की गयी है.

इसे भी पढ़ें- Jharkhand Weather Update: झारखंड के 17 जिलों में कल पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर किया येलो अलर्ट जारी

तपिश और हलक सूखा देने वाला गर्मी के बीच रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंडवासियों के लिए गर्मी से राहत की खबर दी है. मौसम केंद्र रांची ने अपने मौसम पूर्वानुमान में 21 अप्रैल को राज्य के एकाध इलाके में हल्की बारिश की संभावना जताई है. वहीं 22 और 23 अप्रैल को राज्य में हल्की बारिश का क्षेत्र बढ़ेगा. अगले चार दिन में हल्की बारिश और आसमान में आंशिक बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में 04 डिग्री सेल्सियस तक कि गिरावट होगी. अधिकतम तापमान में कमी की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने से आसार हैं. इस दौरान कोल्हान और संथाल के इलाके में कुछेक जगहों पर गर्म हवाएं चल सकती हैं. वहीं राज्य के पश्चिमी तथा मध्य भाग के ऊपर बनी टर्फ लाइन और हवा के बिखराव की वजह से मिलने वाली नमी का असर दिखेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलता महसूस होगा.

झारखंड में मेघगर्जन को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पिछले 24 घंटों में सबसे गर्म रहा गोड्डा जिलाः रांची मौसम केंद्र के कार्यकारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा है. सबसे अधिक तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का रिकॉर्ड किया गया है. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

इन जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा अधिकतम तापमानः झारखंड के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है. ये जिले हैं- रांची 40 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर 44.1 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज 43.8 डिग्री सेल्सियस, बोकारो 41.5 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा 43.2 डिग्री सेल्सियस, चतरा 40.3 डिग्री सेल्सियस, देवघर 43.8 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा 42.9 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह 41.9 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा 44.7 डिग्री सेल्सियस, गुमला 40.1 डिग्री सेल्सियस, खूंटी 40.4 डिग्री सेल्सियस, हजारीबाग, लातेहार और लोहरदगा जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा.

Last Updated :Apr 21, 2023, 8:57 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details