झारखंड

jharkhand

Jharkhand Weather Update: भीषण गर्मी की चपेट में झारखंड, सभी जिलों का तापमान 40 के पार, फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं

By

Published : May 22, 2023, 2:09 PM IST

http://10.10.50.75//jharkhand/22-May-2023/jh-ran-01-mausamupdate-7210345_22052023121427_2205f_1684737867_801.jpg

झारखंड के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में हीट वेव का प्रकोप अभी जारी रहेगा. वहीं राज्य के लगभग सभी जिलों का तापमान 40 के पार कर गया है.

रांची:पूरा झारखंड इन दिनों तपिश भरी भीषण गर्मी और हीट वेव की चपेट में है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. वहीं गढ़वा, चतरा और पलामू जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को छूने वाला है. इस बीच मौसम केंद्र रांची ने स्थानीय स्तर पर बने सिस्टम की वजह से लोहरदगा और गुमला जिले के कुछेक भागों अगले तीन घंटे के लिए तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात की तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की गई है. इस येलो अलर्ट में इन दोनों जिलों के लोगों ने मौसम सामान्य होने तक सजग और सावधान रहने की अपील की गई है.

ये भी पढे़ं-Ranchi News: भीषण गर्मी में भी झारखंड से बिजली गुल, फिर भी विभाग का दावा- पर्याप्त हो रही आपूर्ति

गर्मी से अभी निजात नहीं, राज्य के सभी जिलों 40 डिग्री से अधिक रहेगा तापमान: मौसम केंद्र रांची से जारी ताजा मौसम अपडेट के अनुसार राज्य के सभी जिलों में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहेगा. वहीं गढ़वा, पलामू और चतरा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोडरमा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तो लातेहार, हजारीबाग, गिरिडीह, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, धनबाद, जामताड़ा, देवघर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं रांची, खूंटी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. संथाल परगना के दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज रहा सबसे गर्म: मौसम केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम सामान्य शुष्क रहा है. इनमें सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस डालटेनगंज का रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा का 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा है. पूरे राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है. राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना बने रहने के बावजूद राज्य भर में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. पिछले 24 घंटे में बोकारो का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस, देवघर का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस, हजारीबाग का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और खूंटी का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details