झारखंड

jharkhand

राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को दी मात, फाइनल में जगह पक्की

By

Published : May 21, 2022, 9:38 PM IST

राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में झारखंड ने जगह बना ली है. सेमीफाइनल मुकाबला में झारखंड की टीम ने उत्तर प्रदेश को 2-1 से मात दी है.

Jharkhand beat Uttar Pradesh in National Sub Junior Women Hockey Championship
Jharkhand beat Uttar Pradesh in National Sub Junior Women Hockey Championship

रांची: 11 से 22 मई तक मणिपुर के इंफाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में झारखंड ने उतर प्रदेश को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया.


झारखंड टीम रविवार को फाइनल मैच अपने चिर प्रतिद्वंदी हरियाणा के साथ है. झारखंड टीम की ओर से आज टीम की कप्तान बालो होरो ने 30वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर हाफ टाइम तक 1-0 से बढ़त ली. हाफ टाइम के बाद 41वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को झारखंड की निशा मिंज ने गोल कर अपनी बढ़त 2- 0 कर ली. लेकिन यूपी की पूर्णिमा यादव ने 45वें मिनट में झारखंड के रक्षा पंक्ति को भेदते हुए एक फील्ड गोल कर स्कोर 2-1 कर ली. उसके बाद दोनों टीम गोल करने के लिए संघर्ष करती रही और अंततः झारखंड की टीम 02-01 से मैच जीत कर लगातार दूसरी वर्ष फाइनल में प्रवेश कर गई. झारखंड की यह तीसरी टीम है जो इन दो महीने के अंदर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं के फाइनल में जगह बनाई है.

झारखंड टीम में ये हैं शामिल: अनुपमा होरो, गंगी बारला, बालो होरो (कप्तान), रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, विनीमां धान, सिलिबिया नाग, रोशनी आइंद, पुष्पा डांग, कौशल्या कुमारी, पूर्णिमा बरवा, अंकिता बारला, स्वीटी डुंगडुंग, जमुना कुमारी, रीना कुमारी, पिंकी कुमारी, अनुप्रिया सोरेंग, निशा मिंज, कोच सुभिला मिंज और मैनेजर ईशा गुप्ता है.

फाइनल में झारखंड की टीम के पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, शशि कांत, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, सुरजीत झा, असरिता लकड़ा, प्रतिमा बरवा, बिगन सोय, सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details