झारखंड

jharkhand

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम यूनिफर U-23 फाइव नेशन टूर्नामेंट के लिए रवाना, झारखंड के तीन खिलाड़ी शामिल

By

Published : Jun 16, 2022, 8:30 AM IST

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम आयरलैंड के डबलिन में यूनिफर U-23 फाइव नेशन टूर्नामेंट 2022 (Uniphar U23 5 Nations Tournament 2022) में भाग लेने के लिए रवाना हुई है. डबलिन में खेलने वाली भारतीय टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी शामिल हैं.

Indian hockey team
Indian hockey team

रांची: आयरलैंड के डबलिन में यूनिफर U-23 5 नेशन हॉकी महिला टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले पांच अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम भी हिस्सा ले रही है. भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में सिमडेगा जिले की तीन खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग और महिमा टेटे भी शामिल हैं. भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम नीदरलैंड, आयरलैंड, अमेरिका और यूक्रेन के खिलाफ खेलेगी. मैच का आयोजन 19 जून से 26 जून तक आयरलैंड के डबलिन में किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम घोषित, झारखंड की तीन खिलाड़ियों को मिला मौका

गौरतलब है कि ब्यूटी पहले से ही भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की सदस्य हैं. ब्यूटी भारतीय टीम के साथ कई विदेशी दौरा भी कर चुकी हैं. वहीं दीपिका सोरेंग और महिमा टेटे पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम में चयनित की गई हैं. यह दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ पहली बार दौरे पर जा रही हैं. ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग सिमडेगा के रसई प्रखंड के करनागुड़ी की रहने वाली हैं. जबकि महिमा सदर प्रखंड के बड़कीछापर की रहने वाली है. इस टूर्नामेंट के लिए तीनों खिलाड़ियों के साथ पूरी भारतीय महिला हॉकी टीम को हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details