झारखंड

jharkhand

हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पहुंचेगी रांची, खेल प्रेमी कर सकेंगे दीदार

By

Published : Dec 9, 2022, 11:29 AM IST

पुरुष हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी (Hockey World Cup trophy ) आज रांची पहुंचेगी. इस ट्रॉफी को लेकर झारखंड हॉकी संघ के महासचिव और विजय शंकर सिंह और सीईओ रजनीश कुमार ने असम हॉकी संघ से प्राप्त किया. इसके बाद झारखंड लेकर आ रहे हैं.

Hockey World Cup trophy will reach Ranchi today
हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी आज पहुंचेगी रांची

रांचीः ओडिशा के राउरकेला और भुवनेश्वर में अगले साल 13 जनवरी से पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन होने वाला है. इस हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी शुक्रवार को रांची पहुंचेगी. गुरुवार को गुवाहाटी में झारखंड हॉकी संघ के महासचिव विजय शंकर सिंह और सीईओ रजनीश कुमार ने असम हॉकी संघ के पदाधिकारी से ट्रॉफी प्राप्त किया है.

यह भी पढ़ेंःएफआईएच 2023 हॉकी विश्व कप ट्रॉफी का दौरा शुरू

झारखंड हॉकी संघ के पदाधिकारी ट्रॉफी लेने के बाद शुक्रवार की शाम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ट्रॉफी लेकर पहुंचेंगे. इसके बाद बिरसा चौक पर विश्व कप ट्रॉफी को प्रदर्शित किया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर को ट्रॉफी को मोरहाबादी मैदान में खेल प्रेमियों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा. इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है.

बता दें कि हॉकी मैच में ट्रॉफी को प्रदर्शन करने का रिवाज पुराना है. इसी को देखते हुए राजधानी में पुरुष हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जाएगा. इसको लेकर हॉकी से जुड़े खिलाड़ियों, पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रहा है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details