झारखंड

jharkhand

रांची पहुंचा पुरुष हॉकी का वर्ल्ड कप, खेल प्रेमियों ने किया स्वागत

By

Published : Dec 9, 2022, 8:34 PM IST

Updated : Dec 9, 2022, 8:56 PM IST

पुरुष हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी (Hockey World Cup trophy) रांची पहुंची. 11 दिसंबर को इसकी प्रदर्शनी लगाई जाएगी.

hockey-world-cup-trophy-reached ranchi
hockey-world-cup-trophy-reached ranchi

रांची: राउरकेला और भुवनेश्वर में 13 जनवरी से होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप ट्रॉफी शुक्रवार को रांची लाई गई (Hockey World Cup trophy). गुरुवार को गुवाहाटी में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह और सीईओ रजनीश कुमार ने हॉकी असम के पदाधिकारी से ट्रॉफी लिया. ट्रॉफी लेने के बाद हॉकी झारखंड के पदाधिकारी शाम 6:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ट्रॉफी के साथ पहुंचे तो लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ ट्रॉफी का स्वागत किया.



झारखंड हॉकी के महासचिव विजय शंकर सिंह ने बताया कि इस ट्रॉफी को लेकर फिलहाल मुख्यमंत्री के पास जाएंगे और फिर उसके बाद 11 दिसंबर को इसकी प्रदर्शनी भी की जाएगी.

बता दें कि हॉकी मैच में ट्रॉफी को प्रदर्शन करने का रिवाज पुराना है. इसी को देखते हुए राजधानी में पुरुष हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जाएगा. इसको लेकर हॉकी से जुड़े खिलाड़ियों, पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रहा है.

Last Updated : Dec 9, 2022, 8:56 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details