झारखंड

jharkhand

हॉकी झारखंड की एजीएम हुई, भोला नाथ सिंह चुने गए अध्यक्ष

By

Published : May 28, 2022, 7:58 PM IST

हॉकी झारखंड की 9वीं वार्षिक आमसभा और 2022 से 26 तक के लिए हॉकी झारखंड की कार्यकारिणी समिति का चुनाव हुआ. इसमें भोला नाथ सिंह तीसरी बार हॉकी झारखंड के अध्यक्ष चुने गए.

Hockey Jharkhand AGM held Bhola Nath Singh elected president
हॉकी झारखंड की एजीएम हुई

रांची: हॉकी झारखंड की 9वीं वार्षिक आमसभा और 2022 से 26 तक के लिए हॉकी झारखंड की कार्यकारिणी समिति का चुनाव हुआ. इसमें भोला नाथ सिंह तीसरी बार हॉकी झारखंड के अध्यक्ष चुने गए.

ये भी पढ़ें-राज्यसभा चुनाव के लिए झामुमो का होगा उम्मीदवार, सोनिया से मिलने सीएम हेमंत सोरेन गए दिल्ली


शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी रांची के सभागार में हॉकी झारखंड की नवीं वार्षिक आमसभा और 2022 से 26 तक के लिए हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया, जिसमें हॉकी झारखंड के सभी 24 जिलों के अध्यक्ष और सचिव ने हिस्सा लिया. इस बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर सेवानिवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश जयप्रकाश सिंह, झारखंड सरकार के पर्यवेक्षक के रूप में जिला खेल पदाधिकारी रांची उपवन बड़ा झारखंड ओलंपिक संघ से पर्यवेक्षक में शिवेंद्रू दुबे, कोषाध्यक्ष झारखंड ओलंपिक संघ और हॉकी इंडिया से ऑब्जर्वर के रूप में मति रंजीत गिल की उपस्थिति रहे. हॉकी झारखंड के 5 मई 2022 के नोटिस के आधार पर 14 और 15 मई 2022 को हुए नामांकन के बाद हॉकी झारखंड के सभी 10 पदों में सिर्फ एक-एक सदस्यों ने ही अपना नामांकन किया. परिणाम स्वरूप सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए.भोलानाथ सिंह लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए.

उपाध्यक्ष- मनोज कुमार प्रसाद(मनोज कोनबेगी) और चंद्रयानी मजूमदार.


महासचिव -विजय शंकर सिंह

संयुक्त सचिव- माइकल लाल और श्रीमती बिगन सोय

कोषाध्यक्ष -असरिता लकड़ा

कार्यकारिणी समिति- दसरथ महतो, संजय सिंह और तारिणी कुमारी.

हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी समिति की घोषणा के बाद अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने चार चार विशेष आमंत्रित उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव नामित किए.


एसोशिएट उपाध्यक्ष-अशोक भगत,अरविंद कुमार तूफानी, धर्मेद्र सिंह और अरविंद सिंह.

एसोशिएट संयुक्त सचिव-वीर सिंह मुंडा,विजय प्रताप सनातन,सुरजीत झा और संतोष कुमार गुप्ता.



वार्षिक आमसभा में पिछले 01मई 2022 को प्रथम स्पेशल जेनरल बॉडी की मीटिंग में हुए निर्णय को पारित किया गया. इसके बाद अध्यक्ष ने वार्षिक प्रोग्रेस रिपोर्ट की जानकारी दी और आने वाले दिनों की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की. महासचिव विजय शंकर सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि इस वर्ष हमारे झारखंड की छह टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और चार टीमों ने पदक भी प्राप्त किया.


खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के निर्माण के पूरा होते हुए वहां राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजन करने का निर्णय लिया गया. जब तक खूंटी और रांची का एस्ट्रोटर्फ पूरा नहीं हो जाता है .तब तक सभी राज्य स्तरीय सब जूनियर,जूनियर और सीनियर महिला पुरुष हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा और जमेशदपुर में कराने का निर्णय हुआ.


हॉकी सिमडेगा को बेस्ट डिस्ट्रिक्ट यूनिट ऑफ हॉकी झारखंड 2021-22 का अवार्ड हॉकी सिमडेगा को चुना गया, जिसके लिए हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को मोमेंटो देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. 2021-22के बेस्ट कोच ऑफ हॉकी झारखंड के लिए चयनित पुरुष वर्ग में मनोज प्रधान और महिला वर्ग में बिगन सोय को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details