रांची: झारखंड में लगातार बढ़ती महंगाई (Inflation in Jharkhand) से लोगों के जीवन में काफी असर पड़ा है. मध्यम परिवार के लोगों का किचन का बजट बिगड़ गया है. गर्मी के दिनों में फलों की कीमत में विशेष रूप से इजाफा देखने को मिल रहा है. हालांकि सब्जियों की कीमत में कमी के कारण थोड़ी राहत बरकरार है. नींबू की कीमत में भी कमी आई है. ऐसे में आइये जानते हैं कि झारखंड के बाजारों में खाद्य सामग्री समेत फल और सब्जियों की कीमत क्या है.
झारखंड में सब्जियों के दाम (रुपये प्रति किलो)
नींबू | 5 से 7 रुपये पीस |
कोइनार साग | 25-40 रुपये |
खेक्सा | 40-50 रुपये |
बोदी | 15-25 रुपये |
कच्चा आम | 30-40 रुपये |
कटहल | 20-25 रुपये |
नेनुआ | 10-20 रुपये |
झिंगी | 15-20 रुपये |
टमाटर | 25-35 रुपये |
आलू | 10-12 रुपये |
नया आलू | 12-16 रूपये |
प्याज | 18-20 रुपये |
फूल गोभी | 20-25 रुपये |
बंद गोभी | 10-20 रुपये |
गाजर | 20-25 रुपये |
खीरा | 10-15 रुपये |
फ्रेंचबीन | 35-40 रुपये |
लहसुन | 40-60 रुपये |
अदरक | 40-60 रुपये |
हरी मिर्च | 50-70 रुपये |
कद्दू | 10-15 रुपये |
शिमला मिर्च | 45-50 रुपये |
बैगन | 10-15 रुपये |
करेला | 30-40 रुपये |
भिंडी | 15-20 रुपये |
मूली | 15-20 रुपये |
परवल | 40-60 रुपये |
धनिया पत्ता | 40-60 रुपये |
पालक साग | 15-20 रुपये |