झारखंड

jharkhand

दिव्यांग बच्चों को आज से बांटा जाएगा कंबल, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सौंपा कंबल

By

Published : Jan 14, 2021, 3:03 AM IST

रांची में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिव्यांग बच्चों को बांटने के लिए झारखंड राज्य बाल कल्याण परिषद को कंबल समर्पित किया. आज से यह कंबल दिव्यांग बच्चों को बांटा जाएगा.

Blankets will be distributed to the Divyang by Raj Bhavan
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सौंपा कंबल

रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिव्यांग बच्चों को बांटने के लिए झारखंड राज्य बाल कल्याण परिषद को कंबल समर्पित किया. आज से यह कंबल दिव्यांग बच्चों को बांटा जाएगा.
ये भी पढ़ें-केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को दिया झटका, खाते से डीवीसी का 714 करोड़ रुपये बकाया काटा
हर वर्ष जाड़े में राजभवन की ओर से भी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है. इसको लेकर संबंधित संस्थाओं को बुलाकर राज्यपाल की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण के लिए दिया जाता है. इसी कड़ी में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राजभवन में दिव्यांग बच्चों के बीच कंबल वितरण के लिए झारखंड राज्य बाल कल्याण परिषद को कंबल समर्पित किया. इस दौरान परिषद की उपाध्यक्षपुष्पा भुवलिका और निशक्तता आयुक्त सतीश चंद्र भी मौजूद थे. निशक्तता आयुक्त ने बताया कि गुरुवार से बाल कल्याण परिषद की ओर से दिव्यांग बच्चों को कंबल बांटा जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details