झारखंड

jharkhand

भाजपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू, प्रखंड मुख्यालयों के सामने धरना प्रदर्शन

By

Published : Nov 7, 2022, 4:24 PM IST

Updated : Nov 7, 2022, 4:39 PM IST

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन (BJP protest against corruption) 7 नवंबर से शुरू हो गया. पहले दिन ग्रामीण क्षेत्रों के प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

BJP protest against corruption in Jharkhand
BJP protest against corruption in Jharkhand

रांची: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया. 7 नवंबर से 13 नवंबर तक होने वाले प्रखंड मुख्यालय के घेराव के क्रम में पहले दिन ग्रामीण क्षेत्रों के प्रखंड कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. (BJP protest against corruption)

ये भी पढ़ें-जरूरत होगा तो भाजपा कार्यकर्ताओं को पटक-पटक कर मारने का काम करो: बंधु तिर्की के बिगड़े बोल

नामकुम प्रखंड कार्यालय के सामने भाजपा विधायक समरी लाल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विधायक समरी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी दी है उससे साफ लगता है कि वह कितने बिचलित हैं. सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता यहां प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए पहुंचे.

देखें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि सरकार चोर मचाये शोर की तरह काम कर रही है जिसे भाजपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे. प्रखंड के बाद जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे. इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष आरती कुजूर ने राज्य में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हेमंत सरकार जितनी ताकत लगा ले हम डरने वाले नहीं हैं. भाजपा कार्यकर्ता इस सरकार के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपा नेता: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आज से शुरू हुई राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई प्रदेश स्तर के सभी नेताओं ने की. प्रदेश अध्यक्ष स सांसद दीपक प्रकाश ने पूर्वी सिंहभूम जिला के डुमरिया प्रखंड में प्रदर्शन का नेतृत्व किया. वहीं, नेता विधायक दल और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गिरिडीह जिला के गांडेय प्रखंड में प्रदर्शन का नेतृत्व किया. इसी तरह रांची ग्रामीण जिला के नामकुम प्रखंड में विधायक समरी लाल सहित अन्य प्रखंडों में पार्टी के बड़े नेता, विधायक और पूर्व सांसदों ने किया.

Last Updated : Nov 7, 2022, 4:39 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details