झारखंड

jharkhand

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने की राज्यपाल से मुलाकात, विधानसभा की डायरी भेंट की

By

Published : Jan 26, 2021, 8:31 PM IST

Updated : Jan 26, 2021, 9:01 PM IST

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल की यह मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है.

Assembly Speaker Rabindranath Mahato
विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने की राज्यपाल से मुलाकात

रांचीःझारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मलाकात की. विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल की यह मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है. इस अवसर पर उन्होंने झारखंड विधानसभा की ओर से प्रकाशित डायरी राज्यपाल को भेंट की.

ये भी पढ़ें-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सीएम ने दी राज्यपाल को शुभकामना

इससे पहले देश के 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झंडा फहराया. डीजीपी, गृह सचिव और मुख्यसचिव की मौजूदगी में राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों और कार्ययोजना के बारे में विस्तार से चर्चा की. इस दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया भरोसा जताया कि जल्द ही वैश्विक महामारी कोविड-19 पर काबू पा लिया जाएगा.

Last Updated :Jan 26, 2021, 9:01 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details