झारखंड

jharkhand

पलामू के जंगल में मवेशी ढूंढने गए युवक को शिकारियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में MMCH में भर्ती

By

Published : Nov 30, 2022, 7:05 PM IST

Updated : Nov 30, 2022, 8:45 PM IST

पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारी (Youth shot in Palamu) गई है. बताया जा रहा है कि इसराफिल मवेशी को खोजने जंगल गए थे. इसी दौरान शिकारियों ने जानवर समझकर फायरिंग कर दी. इससे पांव में गोली लगी है.

Criminals shot young man in Palamu
पलामू में अपराधियों ने युवक को गोली मारी

पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में मवेशी ढूंढने गए इसराफिल अंसारी को शिकारियों ने गोली मार (Youth shot in Palamu) दी है. गंभीर रूप से घायल इसराफिल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि इसराफिल को पांव में गोली लगी है. मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के छतवा के रहने वाले इसराफिल जंगल में अपने मवेशियों को ढूंढने गये थे.

यह भी पढ़ेंःFiring in Palamu: अपराधियों ने स्कूल संचालक को गोली मारी, रिम्स रेफर

इसराफिल जंगल के घुसा ही था, तभी अचानक गोली चली और उसके पांव में गोली लगी. इस दौरान इसराफिल के पिता हदीस उसके साथ थे. इसराफिल को गोली लगी तो हदीस ने जोर जोर से चिल्लाया. इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायल इसराफिल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है. चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकारियों ने युवक को गोली मारी है. शिकारियों की पहचान नहीं हो पाई है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि इलाके में लोग जंगली जानवरों का शिकार करते हैं. इसी दौरान शिकारी जंगल में गए थे. इसराफिल को जंगली जानवर समझकर गोली मारी गई है. बताया जा रहा है कि इसराफिल को देसी भरठुआ बंदूक से गोली मारी गई है. ग्रामीणों ने शिकारियों को खोजने का प्रयास किया. लेकिन गोली चलाने के बाद शिकारी फरार हो गए.

Last Updated : Nov 30, 2022, 8:45 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details