झारखंड

jharkhand

President Khunti Visit: राष्ट्रपति के स्वागत की प्रशासन ने की पूरी तैयारी, नृत्य मंडलियां कर रही रिहर्सल, मंच को सजाने में लगे कारीगर

By

Published : May 24, 2023, 10:14 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खूंटी आगमन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. राष्ट्रपति के स्वागत के लिए नृत्य मंडली रिहर्सल कर रही है. सुरक्षा में भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है.

President Khunti Visit
President Khunti Visit

जानकारी देते संवाददाता सोनू अंसारी

खूंटी:25 मई को जिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन हो रहा है. राष्ट्रपति खूंटी में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगी. इसे लेकर खूंटी में तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं. राज्यस्तरीय टीम लगातार सभा स्थल का मुआयना कर रही है. बिरसा कॉलेज स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है. कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं द्वारा ट्राइफेड के विभिन्न स्टॉल लगाए जायेंगे. राष्ट्रपति खूंटी के अलावा अन्य जिलों की स्वयं सहायता समूह की लगभग 22 महिलाओं के साथ संवाद करेंगी. बिरसा कॉलेज स्तिथ फुटबॉल स्टेडियम में तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है. शहर से लेकर हेलीपैड तक की सुरक्षा में जवान तैनात हैं. वहीं स्वागत के लिए नृत्य मंडली भी अंतिम रिहर्सल कर रही है.

यह भी पढ़ें:देश के सबसे बड़े हाईकोर्ट का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन, जानिए उसकी खासियत

राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद:इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय राज्य मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय रेणुका सिंह सरुका, केंद्रीय राज्य मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं जल शक्ति विश्वेश्वर टुडू, पद्मभूषण कड़िया मुंडा के अलावा तोरपा विधायक कोचे मुंडा, खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा भी शामिल होंगे. सुबह 10 बजकर 15 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक राष्ट्रपति खूंटी में रहेंगी.

राष्ट्रपति के मिनट टू मिनट कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

  1. सुबह 10:15 से 10:30 तक लाइव डेमो एवं प्रदर्शनी प्रांगण का भ्रमण और मुख्य स्थल पर अगमगन
  2. 10:30 से 10:31 बजे तक राष्ट्रगान
  3. 10:31 से 10:35 तक मंच पर गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत और सम्मान, सचिव जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा स्वागत भाषण
  4. 10:35 से 10:40 तक ट्राईफेड के प्रबंध निदेशक द्वारा परिचयात्मक प्रस्तुति
  5. 10:40 से 10:55 तक केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संबोधन
  6. 10:55 से 11:00 तक मुख्यमंत्री द्वारा संबोधन
  7. 11:00 से 11:05 तक राज्यपाल द्वारा संबोधन
  8. 11:05 से 11:25 तक राष्ट्रपति का संबोधन
  9. 11:25 से 11:27 तक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएसटीएफडीसी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव
  10. 11:27 से 11:28 तक राष्ट्रगान
  11. 11:28 से 11:45 तक महिका स्वंय सहायता समूह के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद राष्ट्रपति खूंटी हेलीपैड के लिए रवाना हो जाएगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details