झारखंड

jharkhand

ममता देवी मामले में राजेश ठाकुर ने कहा- सुप्रीम कोर्ट में लगाएंगे गुहार

By

Published : Dec 15, 2022, 12:54 PM IST

गोला गोलीकांड में दोषी ममता देवी को साजिश का शिकार बताया है. झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Congress state president Rajesh Thakur) ने कहा कि वह इस मामले में कानूनविदों की राय ले रहे हैं और उच्चतम न्यायालय में गुहार लगाएंगे.

Etv Bharat
Etv Bharat

राजेश ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

जामताड़ा: गोला गोलीकांड में दोषी ममता देवी को कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है. इसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा की साजिश करार दिया है. कहा है कि इस मामले को लेकर कानूनविदों की राय ले रहे हैं. उच्चतम न्यायालय में गुहार लगाएंगे(Rajesh Thakur said party will appeal in Supreme Court).



यह भी पढ़ें:Jharkhand: कांग्रेस विधायक ममता देवी को 5 साल की सजा, परिजन सहित हजारीबाग कोर्ट पहुंचे समर्थक

विधायक ममता देवी को 5 साल की सजा: झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गोला गोलीकांड में दोषी पाए गए ममता देवी को कोर्ट द्वारा 5 साल की सजा सुनाये जाने की घटना को पूर्व की भाजपा सरकार की साजिश बताया है. राजेश ठाकुर ने निर्मला देवी, बंधु तिर्की का हवाला देते हुए कहा है कि भाजपा की सरकार में किस तरह से महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता था. साजिश कर फंसाने का काम किया जाता था. उसी की शिकार ममता देवी हुई है.

उच्चतम न्यायालय में मामला ले जाएंगे: राजेश ठाकुर ने बताया कि वकील द्वारा बहस किए जाने के बाद भी कोर्ट द्वारा 5 साल की सजा सुनाई गई. न्यायालय में गवाही के आधार पर निर्णय लिया जाता है. इस घटना पर उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि कानून विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं और उच्चतम न्यायालय में इसके लेकर गुहार लगाएंगे.

खतियानी जोहार यात्रा गठबंधन की है: झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे खतियानी जोहार यात्रा के सवाल पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की खतियान जोहार यात्रा गठबंधन की है. इसमें कांग्रेस के भी लोग शामिल हो रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई खतियानी जोहार यात्रा झारखंड मुक्ति मोर्चा का नहीं है.

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने बताया गुजरात में भाजपा की सरकार बनी तो देश में पूरी चर्चा हो रही है. लेकिन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है. कांग्रेस लौटी है इसकी चर्चा नहीं हो पा रही है. इसकी भी चर्चा होनी चाहिए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details