झारखंड

jharkhand

Giridih News: भाजपा ओबीसी मोर्चा का गांव गांव, घर घर चलो कार्यक्रम, मोदी सरकार को फिर से लाने की अपील

By

Published : Apr 15, 2023, 10:54 AM IST

गिरिडीह के बगोदर प्रखंड में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने गांव-गांव, घर-घर चलो कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें केंद्र सरकार का बखान किया गया और 2024 के लोस चुनाव में एक बार फिर से मोदी सरकार को सत्ता में लाने की अपील की गई.

BJP OBC Morcha
BJP OBC Morcha

देखें वीडियो

गिरिडीह: भाजपा ओबीसी मोर्चा के द्वारा बगोदर प्रखंड के बगोदरडीह में गांव-गांव, घर-घर चलो कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुईं. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित हुए. कार्यक्रम में केंद्र सरकार का बखान किया गया. केंद्र सरकार के द्वारा संचालित विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें:कार्यकर्ताओं के साथ ज्वाइन करने पहुंचे पूर्व विधायक को कांग्रेस नेताओं ने कहा- अप्रूवल का कीजिये इंतजार, फिर हो गया हंगामा

ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों का डंका आज विदेशों में बज रहा है. पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण का शुभारंभ किया, कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में देश की जनता को हर तरह से मदद किया. घर घर को गैस सिलेंडर कनेक्शन उपलब्ध कराया.

लोगों से की पीएम मोदी को समर्थन देने की अपील:उन्होंने 2024 के लोक सभा चुनाव में एक बार फिर से पीएम मोदी को समर्थन देने की अपील की, साथ ही झारखंड की हेमंत सरकार को सत्ता से बेदखल करते हुए भाजपा की सरकार बनाने में सभी की मदद मांगी. मौके पर उपस्थित महिलाओं ने ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके समाधान की मांग की.

कई महिलाओं ने आवास और राशन कार्ड का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की तो कुछ महिलाओं ने पानी की समस्या को दूर करने की मांग की. इस पर राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड की सरकार को आगामी चुनाव में हटाते हुए भाजपा की सरकार चुनिए. सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा. मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव और गिरिडीह जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता छोटेलाल यादव ने भी अपनी बातों को रखा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details