झारखंड

jharkhand

दुमका सांसद सुनील सोरेन ने अजय कुमार पर साधा निशाना, कहा- द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी के लायक नहीं हैं कांग्रेस नेता

By

Published : Jul 15, 2022, 12:27 PM IST

दुमका के लोकसभा सांसद सुनील सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अजय कुमार की टिप्पणी का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि अजय कुमार के विचार सामंती है और वे द्रोपदी मुर्मू पर टिप्पणी करने के लायक नहीं है.

mp-sunil-soren
सांसद सुनील सोरेन

दुमका: लोकसभा के सांसद सुनील सोरेन ने पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता अजय कुमार के उस बयान की तीखी निंदा की है जिसमें अजय कुमार ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को शैतानी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाली बताया है. सुनील सोरेन का कहना है कि अजय कुमार कांग्रेस पार्टी से आते हैं जिस पार्टी के विचार सामंती है और ऊंच नीच का भेदभाव करने वाली है. कांग्रेस पार्टी की विचारधारा अजय कुमार के मन मस्तिष्क में समाई हुई है. यही वजह है कि उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को कहा है कि वह आदिवासियों का प्रतीक नहीं बन सकती. सच्चाई तो यह है कि अजय कुमार द्रौपदी मुर्मू के बारे में टीका टिप्पणी करने के लायक ही नहीं है.
दुमका सांसद ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को एनडीए ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है.पूरे भारत में आदिवासियों का सम्मान बढ़ा है.उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को दलगत भावना से उठकर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करना चाहिए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details