झारखंड

jharkhand

लाखों की ठगी का आरोपी धनबाद से गिरफ्तार, बिहार पुलिस ले गई अपने साथ

By

Published : Jan 13, 2022, 4:21 PM IST

Updated : Jan 13, 2022, 4:58 PM IST

धनबाद में बिहार पुलिस ने ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है. राजगीर थाना की पुलिस ने धनबाद से 38 लाख की ठगी के आरोपी संजय चौहान को गिरफ्तार किया है.

Bihar Police arrested accused of cheating in Dhanbad
Bihar Police arrested accused of cheating in Dhanbad

धनबाद: बिहार की राजगीर पुलिस ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने धनबाद के बरोरा थाना इलाके में पहुंची और लाखों की ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.

ये भी पढ़ें-बदनाम गलियों से निकल PLFI की राजदार बनी बांग्लादेश की फातिमा उर्फ अंजली, जानिए निवेश से कैसे हुई दोस्ती

धनबाद जिला के बरोरा थाना बिहार की राजगीर पुलिस पहुंची. राजगीर थाना क्षेत्र के रहने वाले विनोद कुमार व्यवसायी से 38 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया है. मामले में व्यवसायी ने राजगीर थाना में मामला दर्ज करवाया था. ठगी मामले में कुल 6 अभियुक्त हैं. जिसमें से एक ठगी का आरोपी बरोरा थाना क्षेत्र मुराईडीह का निवासी संजय चौहान भी है. राजगीर पुलिस ने स्थानीय बरोरा पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया. बरोरा थाना से गिरफ्तार ठगी के आरोपी को बिहार की राजगीर पुलिस अपने साथ ले गई.

देखें पूरी खबर

जानकारी के अनुसार बिहार में ठगी के शिकार व्यवसायी को सुनहरे सपने दिखा कर लाखों की ठगी की गई. राजगीर में होटल बनाने, ब्लैक मनी को व्हाइट करने की लालच, अवैध सोना को खपाने में कमीशन की लालच दी गई थी. 5 करोड़ के ब्लैक मनी को व्हाइट करने पर 20% कमीशन की भी लालच दी गई थी. जिसके लोभ में पड़ कर व्यवसायी विनोद कुमार 38 लाख के ठगी के शिकार हो गए.

मामले में संजय चौहान के अलावे अरुण पासवान, संजय पासवान, आर के सिंह समते और कुछ लोग शामिल हैं. वहीं राजगीर थाना से ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने आई शम्भू सिंह एएसआई ने बताया कि राजगीर थाना क्षेत्र के विनोद कुमार से 38 लाख की ठगी की गई है. इसी मामले में संजय चौहान को गिरफ्तार किया गया है. अन्य लोग भी इस ठगी में शामिल हैं.

Last Updated : Jan 13, 2022, 4:58 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details