झारखंड

jharkhand

झारखंड में जदयू ने कसी कमर, नीतीश मॉडल के सहारे अकेले उतरी मैदान में

By

Published : Nov 13, 2019, 11:37 PM IST

झारखंड में जदयू सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि लगभग 25 सालों से बोकारो में स्थापन-विस्थापन, स्लम एरिया का स्थायीकरण, बोकारो इस्पात की उत्पादन क्षमता और उच्च शिक्षा के अभाव की  समस्या जस की तस बनी हुई है.

झारखंड में जदयू ने कसी कमर

बोकारो: जिले में जदयू ने अपने संगठन विस्तार के माध्यम से चुनाव के लिए कमर कस ली है. पार्टी झारखंड में सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इसी कड़ी में जदयू ने बोकारो में भी संगठन विस्तार किया और चुनावी तैयारी को पूरा किया.

देखें पूरी खबर

उच्च शिक्षा का अभाव

इस मौके पर बोकारो नगर अध्यक्ष संजय सिंह ने जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी की उपस्थिति में नगर कमेटी का विस्तार किया और कई लोगों को जदयू की सदस्यता भी ग्रहण करवाई. इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि लगभग 25 सालों से बोकारो में स्थापन-विस्थापन, स्लम एरिया का स्थायीकरण, बोकारो इस्पात की उत्पादन क्षमता और उच्च शिक्षा के अभाव की समस्या जस की तस बनी हुई है.

झारखंड में विकास वाली नीतीश मॉडल

जदयू ने कहा कि चुनाव के समय चुनावी मौके पर बोकारो के विकास और रोजगार जैसे सवालों से ध्यान भटका कर भावनात्मक मुद्दे उठाकर आम लोगों को गुमराह किया जाता है. अशोक चौधरी ने कहा कि झारखंड में सलखान मुरमू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के 81 विधानसभा क्षेत्र पर जदयू चुनाव लड़ेगी और लोगों को न्याय के साथ विकास वाली नीतीश मॉडल से विकास कार्य को अंजाम देगी.

विकास कार्य को नहीं किया जा सका पूरा

चौधरी ने कहा कि बिना नीतीश मॉडल लाए झारखंड का विकास संभव नहीं है. नीतीश कुमार ने सीमित संसाधनों में भी बिहार में अभूतपूर्व विकास करके दिखाया है, जबकि झारखंड में प्रचुर संसाधन रहने के बावजूद यहां विकास कार्य को पूरा नहीं किया जा सका. वहीं, संजय सिंह ने कहा कि जदयू ही बोकारो में विकास कार्य को पूरा करेगी. यहां भी न्याय के साथ विकास को बढ़ावा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर झारखंड में जदयू की सरकार बनती है तो बिहार के तर्ज पर यहां भी शराबबंदी की जाएगी.

Intro:बोकारो में जदयू ने अपने संगठन विस्तार के माध्यम से चुनाव के लिए कमर कस लिया है पार्टी झारखंड में सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है इसी कड़ी में जदयू हर एक जिले में अपना संगठन विस्तार कर रही है बोकारो में भी जदयू ने संगठन विस्तार किया और चुनावी तैयारी को पूरा किया इस मौके पर बोकारो नगर अध्यक्ष संजय सिंह ने जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी की उपस्थिति में नगर कमेटी का विस्तार किया कई लोगों को जदयू की सदस्यता भी ग्रहण करवाई इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि लगभग 25 वर्षों से बोकारो में स्थापन विस्थापन स्लम एरिया का स्थायीकरण बोकारो इस्पात संयंत्र की उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी उच्च शिक्षा का अभाव बोकारो की यह समस्या जस की तस बनी हुई है और कोई भी विधायक इस काम को पूरा करवाने में और सफल रहा है


Body:जदयू कहा कि चुनाव के समय चुनावी मौके पर बोकारो के विकास रोजगार जैसे सवालों से ध्यान भटका कर भावनात्मक मुद्दे उठाकर आम लोगों को गुमराह किया जाता है और उन्हें बेवकूफ बनाया जाता है


Conclusion:अशोक चौधरी ने कहा बुक झारखंड में सलखान मुरमू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के क्या सी विधानसभा क्षेत्र से जदयू चुनाव लड़ेगी और लोगों को न्याय के साथ विकास वाली नीतीश मॉडल से विकास कार्य को अंजाम देगी अशोक चौधरी ने कहा कि बिना नीतीश मॉडल लाए झारखंड का विकास संभव नहीं है जिस तरह नीतीश कुमार ने सीमित संसाधन में भी बिहार में अभूतपूर्व विकास करके दिखाया लेकिन झारखंड में प्रचुर संसाधन रहने के बावजूद यहां विकास कार्य को पूरा नहीं किया जा सका वहीं संजय सिंह ने कहा कि जदयू ही बोकारो में विकास कार्य को पूरा करेगी यहां एक और न्याय के साथ विकास को बढ़ावा दिया जाएगा तो वही आने वाले दिनों में अगर झारखंड में जदयू की सरकार बनती है तो बिहार की तरह यहां भी शराबबंदी की जाएगी
अशोक चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड

ABOUT THE AUTHOR

...view details