झारखंड

jharkhand

राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा का रांची दौरा टला, 26 जून के बाद आने की संभावना

By

Published : Jun 23, 2022, 9:55 PM IST

Updated : Jun 23, 2022, 10:17 PM IST

Presidential candidate Yashwant Sinha
राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा शुक्रवार को पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यालय ()

विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा का 24 जून को रांची आने का कार्यक्रम टल गया है. अब 26 जून के रांची आने की संभावना है.

रांचीःराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा का 24 जून को रांची आने का कार्यक्रम टल गया है. झारखंड काग्रेस ने कार्यक्रम के टलने की सूचना दी है. अब 26 जून के बाद इनके रांची आने की संभावना जताई जा रही है. इससे पहले 24 जून को 11 बजे राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के कांग्रेस कार्यालय पहुंचने की बात कही कई थी. यशवंत सिन्हा झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम के साथ साथ कांग्रेस के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगे और जीत की रणनीति बनाने के लिए आने वाले थे.

यह भी पढ़ेंःराष्ट्रपति चुनाव में रिश्तों की कशमकश, पिता की हार में पुत्र की जीत

संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा रांची में दौरे पर जब आएंगे तब सभी विधायकों और सांसदों से मुलाकात भी करेंगे. यशवंत सिन्हा को विपक्ष का साझा उम्मीदवार बनाये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुये कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यशवंत सिन्हा एक कुशल प्रशासक और राजनीतिज्ञ हैं. झारखंड से उनका सीधा संबंध रहा है. वे हजारीबाग से सांसद रहे हैं और वित्त मंत्री और विदेश मंत्री के रूप में देश को अपनी सेवाएं भी दी हैं.

Last Updated :Jun 23, 2022, 10:17 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details