झारखंड

jharkhand

जनजातीय महोत्सवः CWG 2022 में मेडल जीतने वाली झारखंड की बेटियां सम्मानित

By

Published : Aug 10, 2022, 8:22 PM IST

Updated : Aug 10, 2022, 8:33 PM IST

Commonwealth Games 2022 में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की तीनों बेटियों को जनजातीय महोत्सव में सम्मानित किया गया. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और सीएम हेमंत सोरेन ने तीनों हॉकी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की.

विश्व आदिवासी दिवस
विश्व आदिवासी दिवस

रांचीः राजधानी के मोरहाबादी में दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव का समापन हुआ. समापन समारोह के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रही झारखंड की खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर सभी खिलाड़ी काफी खुश हुईं.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games) में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी थी. ये खिलाड़ी हैं निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी. जनजातीय महोत्सव के समापन समारोह के दौरान इन खिलाड़ियों को समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के हाथों सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इन्हें प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी.

देखें पूरी खबर

बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में कांस्य पदक जीतकर भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की निक्की प्रधान (Nikki Pradhan), सलीमा टेटे और संगीता कुमारी बुधवार को झारखंड लौटीं. रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस पदक को हासिल करने के लिए महिला हॉकी टीम को 16 साल तक इंतजार करना पड़ा. इसकी खुशी उनके चेहरे पर देखते बन रही थी.

भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से पराजित किया था. कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में झारखंड की सलीमा (Salima Tete) ने एकमात्र गोल किया था लेकिन गोल बराबर होने पर मामला पेनाल्टी शूटआउट तक चला गया था. झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोला सिंह और महिला हॉकी टीम की कोच और कप्तान रही असुंता लकड़ा समेत संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. अपने विजयी खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही.

आपको बता दें कि निक्की प्रधान खूंटी की रहने वाली हैं. जबकि सलीमा और संगीता हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले सिमडेगा की हैं. प्रतियोगिता के दौरान संगीता ने एक गोल और सलीमा ने तीन गोल दागकर देश का परचम लहराया. आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भी झारखंड की निक्की प्रधान और सलीमा टेटे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. इस खुशी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों को पचास-पचास लाख रुपए का चेक देकर सम्मानित किया था.

Last Updated :Aug 10, 2022, 8:33 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details