झारखंड

jharkhand

अलविदा 2021ः झारखंड कांग्रेस के लिए संगठन विस्तार और सरकार में सामंजस्य बैठाने में गुजर गया साल

By

Published : Dec 30, 2021, 10:26 PM IST

Updated : Dec 30, 2021, 10:53 PM IST

झारखंड कांग्रेस के लिए संगठन विस्तार और सरकार में सामंजस्य बैठाने का वर्ष 2021 रहा. वर्ष 2021 में झारखंड कांग्रेस की प्रमुख घटनाएं, इसके जिक्र में यही कहा जा सकता है कि झारखंड कांग्रेस के लिए ये साल मिलाजुला ही रहा. ईटीवी भारत की इस खास रिपोर्ट से जानिए प्रदेश की कौन-कौन सी घटनाएं चर्चा में रहीं.

major-events-of-jharkhand-congress-in-year-2021
झारखंड कांग्रेस

रांचीः झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के साथ कांग्रेस महागठबंधन की सरकार में शामिल है. ऐसे में वर्ष 2021 कांग्रेस के लिए मिलाजुला ही रहा. कांग्रेस के लिए संगठन विस्तार और सरकार में सामंजस्य बैठाने में ही ये साल निकल गया.

इसे भी पढ़ें- अलविदा 2021: जानिए, झारखंड बीजेपी के लिए कैसा रहा ये साल

कांग्रेस संगठन में बदलाव का वर्ष रहा 2021
झारखंड में 2019 में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में लड़ा था. चुनाव के बाद रामेश्वर उरांव मंत्री बन गए. वर्ष 2021 में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (Jharkhand Pradesh Congress Committee) अध्यक्ष से लेकर सभी कार्यकारी अध्यक्ष बदल दिए गए. इसके अलावा राज्य की कमान जमीनी कार्यकर्ता राजेश ठाकुर को सौंप दी गयी. वहीं सांसद गीता कोड़ा को सहित चार लोगों को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया. नए प्रदेश अध्यक्ष ने महंगाई के मुद्दे पर राज्य भर में कांग्रेस का जागरुकता अभियान चला. संगठन को और सशक्त बनाने के लिए सदस्यता अभियान को गति दी गयी.

देखें पूरी खबर
JVM से आए दोनों विधायक को मिली जिम्मेदारीझारखंड विकास मोर्चा के सिंबल पर विधायक बनने के बाद कांग्रेस में शामिल होने वाले दोनों विधायक को कांग्रेस में जिम्मेदारी दी गयी. बंधु तिर्की को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया तो प्रदीप यादव विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता बनाये गए.झारखंड कांग्रेस में गुटबाजी दिखी झारखंड कांग्रेस में गुटबाजी एक पुरानी समस्या रही है. अलग-अलग गुटों में बंटी पार्टी का संगठन के नेता इससे इनकार करें. लेकिन हकीकत यही है कि पार्टी में कई गुट है और सभी गुटों को किसी ना किसी बड़े नेता की छत्रछाया प्राप्त है.


झामुमो-राजद से कभी तकरार... कभी प्यार...
राज्य में कांग्रेस झामुमो और राजद के साथ सरकार में है. लेकिन भाषा विवाद सहित कई मुद्दे ऐसे आए जब कांग्रेस ने आंखे लाल भी कीं. अभी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री के आवास पर बुलाई गयी सत्ताधारी दलों के सर्वदलीय बैठक को नजरअंदाज कर कांग्रेस विधायक दल के आवास पर बैठक होती रही. इसको लेकर कई कयास भी लगने लगे, फिर वरीय नेताओं ने सबकुछ सामान्य करने में अपनी भूमिका निभाई.

Last Updated : Dec 30, 2021, 10:53 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details