झारखंड

jharkhand

हॉकी झारखंड के लिए शानदार रहा शनिवार, महिलाओं ने दी महाराष्ट्र को मात तो जूनियर ब्वॉयज ने ओडिशा को चटाई धूल

By

Published : May 14, 2022, 3:45 PM IST

Updated : May 14, 2022, 3:52 PM IST

शनिवार का दिन हॉकी झारखंड के लिए शानदार रहा. इस दिन एक तरफ जहां राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में झारखंड की टीम ने महाराष्ट्र को मात दी. वहीं दूसरी तरफ गोवा में सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में पुरुष टीम ने ओडिशा को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है.

Jharkhand Hockey Women team beat Maharashtra
Jharkhand Hockey Women team beat Maharashtra

रांची:मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड के लिए शनिवार का दिन शानदार रहा. झारखंड की टीम ने महाराष्ट्र को पेनल्टी शूटआउट ने पराजित कर 4 वर्ष बाद सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. इधर, सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में ब्वॉजय की टीम ओडिशा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है.

राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. 17 मई तक खेली जानेवाली इस प्रतियोगिता में महिला टीम ने अपने दूसरे मैच में आंध्र प्रदेश को 10-0 गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था. झारखंड टीम ने पिछले मैच में पुडुचेरी को 36-0 से पराजित किया था. इस तरह से यह टीम प्रतियोगिता के मात्र दो मैचों में ही टीम कुल 46 गोल कर चुकी थी.

शनिवार को महाराष्ट्र को पेनल्टी शूटआउट में पराजित कर 4 वर्ष बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है. इधर गोवा में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में झारखंड ब्वॉयज की टीम ने ओडिशा को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की और सब जूनियर हॉकी झारखंड के ब्वॉयज टीम के इस उपलब्धि पर झारखंड हॉकी के खेल पदाधिकारियों ने बधाई दी है.


झारखंड टीम में अंजली बिंझिया, रेशमा सोरेंग, डिप्टी टोप्पो, स्मिता मिंज, अलबेला रानी टोप्पो, प्रमिला सोरेंग, वेतन डुंगडुंग, सम्मी बड़ा, विनीता तिर्की, सुभाषी हेंमब्रम, रानी कुमारी, सुशीला कुजुर, रोशनी डुंगडुंग, नीरू कुल्लू, निराली कुजुर, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा और अमृता मिंज शामिल थीं.

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह के अलावा शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, प्रतिमा बरवा, अश्रिता लकड़ा सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने दोनो टीमो को बधाई दी है.

Last Updated : May 14, 2022, 3:52 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details