झारखंड

jharkhand

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची यूनिवर्सिटी को दी दो सौगात, टीआरएल और बास्केटबॉल कोर्ट का किया उद्घाटन

By

Published : Dec 13, 2020, 12:44 PM IST

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा विभाग टीआरएल भवन का उद्घाटन किया. इसके साथ ही बास्केटबॉल कोर्ट का भी उद्घाटन किया.

governor draupadi murmu inaugurates trl and basketball court in ranchi
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को रांची विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा विभाग के टीआरएल भवन का उद्घाटन किया. अब सभी 9 भाषाओं के विद्यार्थियों को अलग-अलग क्लास में पढ़ाई का मौक मिलेगा. इसके साथ ही सेमिनार के लिए ऑडिटोरियम के साथ कई सुविधा भी मिलेगी. वहीं उसके बाद रांची विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय परीक्षा भवन के सामने स्थित बास्केटबॉल कोर्ट का भी उद्घाटन किया.

देखें पूरी खबर
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि क्षेत्रीय जनजातीय भाषा विभाग के पास भवन की कमी थी. सभी अलग-अलग 9 भाषाओं के विद्यार्थियों के लिए अब अलग-अलग क्लास रूम की व्यवस्था की जा सकेगी. जैसे-जैसे विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी उसके बाद और भी भवन बनाने का प्रयास किया जाएगा. वहीं, बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि बच्चों में खेल के प्रति काफी रूझान है और अखाड़ा खाली पड़ा हुआ था. जिसे बास्केटबॉल कोर्ट के रूप में तैयार किया गया है. बच्चे यहां पर अपने खेल के प्रति प्रतिभा दिखाएंगे.

ये भी पढ़े-जमशेदपुर में चल रहा था फर्जी ई-टिकट बनाने का धंधा, एक लाख नौ हजार के ई टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

रांची विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा विभाग के टीआरएल भवन का शिलान्यास 2017 में किया गया था. नए भवन में विद्यार्थियों की बेहतर सुविधा के लिए 9 भाषाओं के लिए 9 क्लास रूम तैयार किए गए हैं. जहां एक साथ 150 से 200 विद्यार्थी क्लास कर सकेंगे. वहीं, दूसरी फ्लोर पर दो हॉल बनाए गए हैं. जबकि तीसरे फ्लोर पर एक बड़ा ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details