झारखंड

jharkhand

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप का सेलेक्शन, लिस्ट में झारखंड की 4 खिलाड़ी शामिल

By

Published : Apr 22, 2022, 4:36 PM IST

झारखंड में हॉकी का भविष्य काफी बेहतर है. भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की चार खिलाड़ियों को चुना गया है. ये खिलाड़ी कैंप में अगर अच्छा परफॉर्म करती हैं तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भी चुना जा सकता है.

national camp of Indian Junior Womens Hockey Team
national camp of Indian Junior Womens Hockey Team

रांची:झारखंड में हॉकी हमेशा पसंदीदा खेलों में शामिल रहा है.हॉकी के क्षेत्र में झारखंड काफी अच्छा भी कर रहा है. यहां खिलाड़ियों का एक लंबा इतिहास हॉकी खेल से जुड़ा हुआ है. कई दिग्गज खिलाड़ी बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी झारखंड के इसी धरती के हैं. आज भी झारखंड में हॉकी को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज है. भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की 4 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. ये खिलाड़ी आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का हिस्सा भी बन सकती हैं.

ये भी पढ़ें:Exclusive: जूनियर विश्व कप में शामिल होने वाली मुमताज ने कही दिल छू लेने वाली बात

झारखंड में हॉकी का क्रेज किसी भी अन्य खेल से ज्यादा है. झारखंड में खूंटी, सिमडेगा, गुमला या फिर अन्य जिलों में हॉकी के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं. इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रहा है. इसी कड़ी में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के चार हॉकी खिलाड़ी चयनित किए गए हैं. जिसमें ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, काजल बड़ा और महिमा टेटे का नाम शामिल है.

बेंगलुरु में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए इन खिलाड़ियों को चयनित किया गया है. आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण परिवेश में रहने वाली इन खिलाड़ियों में हॉकी को लेकर काफी जज्बा है. साधारण लकड़ी से बनी हॉकी स्टिक से उन्होंने खेल की शुरुआत की थी और आज राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनकी पूछ हो रही है. इन चारों खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों की ओर से बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया है.

यह सभी खिलाड़ी बस के जरिए पहले राउरकेला और उसके बाद ट्रेन से बेंगलुरु हॉकी कैंप तक गए है. इन खिलाड़ियों के चयन से झारखंड हॉकी संघ के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, पदाधिकारी विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार और अन्य खेल से जुड़े पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दी है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details