झारखंड

jharkhand

International yoga day 2022: झारखंड के चीफ जस्टिस ने किया योगाभ्यास, कहा- योग से तन और मन दोनों रहते हैं स्वस्थ

By

Published : Jun 21, 2022, 6:23 PM IST

Updated : Jun 22, 2022, 6:32 PM IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरी दुनिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. झारखंड में भी योग दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसमें झारखंड के चीफ जस्टिस रवि रंजन के अलावा अन्य कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए.

Ranchi on International Yoga Day
Ranchi on International Yoga Day

रांची:पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. आठवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोग योगाभ्यास कर रहे हैं. इस मौके पर झारखंड में भी कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्यन्याधीश सहित अन्य कई गणमान्य लोगों ने योग किया.

चीफ जस्टिस रवि रंजन और अधिवक्ता धीरज कुमार का बयान

ये भी पढ़ें:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 400 लोगों के साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया योग, कहा- भारत की प्राचीन परंपरा पर है गर्व

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रांची के धुर्वा में जुडिशियल अकादमी में भी योग दिवस मनाया गया. यहां मुख्य न्यायाधीश डॉ रविरंजन के साथ अन्य न्यायाधीशों ने भी योगाभ्यास किया. यहां झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉक्टर रवि रंजन ने लोगों रोज योग करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि योग से तन और मन दोनों बेहतर होते हैं. उन्होंने पूरे विश्व में योग दिवस मनाए जाने पर खुशी जाहिर की.

Last Updated : Jun 22, 2022, 6:32 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details