झारखंड

jharkhand

राजधानी समेत सभी जिलों मौसम हुआ सुहाना, जानिए किन किन जिलों में बारिश संभावना

By

Published : May 5, 2022, 7:18 PM IST

रांची समेत राज्य के सभी जिलों में मौसम सुहाना हुआ है. भीषण गर्मी के बाद बारिश से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार रांची समेत अन्य जिलों में वज्रपात के साथ तेज हवा और बारिश हो सकती है.

Chances of rain in Jharkhand
Chances of rain in Jharkhand

रांची: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ इसाकों में वज्रपात के साथ हल्की बारिश हुई. साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई. सबसे अधिक बारिश 12.0 मिली मीटर सिमडेगा में दर्ज की गई. वहीं सबसे अधिक तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में रिकाॅर्ड किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया.


इसे भी पढ़ें:झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, 8 मई तक कई जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान

इन जिलों में होगी बारिश:मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) के अनुसार राज्य के पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, गोड्डा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के कुछ भाग में आनेवाले दिनों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. रांची मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा. अधिकतम तापमान में गिरावट होगी. वहीं 5 और 6 मई को राज्य के दक्षिणी भाग, रांची से सटे मध्य भाग और संथाल के इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. 7 और 8 मई को राज्य के संथाल कोल्हान और मध्य भाग में वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है.


सिनेप्टिक फीचर कर रहा रांची के मौसम को प्रभावित:रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड में तीन सिनेप्टिक फीचर है. जो यहां के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं. पहला दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है. जिसका प्रभाव झारखंड में पड़ रहा है. दूसरा पंजाब से झारखंड क्रॉस करते हुए बांग्लादेश तक टर्फ लाइन बना हुआ है. इसका प्रभाव भी झारखंड पर देखा जा रहा है. तीसरा दक्षिणी अंडमान सागर में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना है. जिससे 6 मई को उस क्षेत्र में निम्न दबाव बन जाएगा. यह विस्तार होते हुए गंभीर दबाव में तब्दील हो जाएगा. जिसका प्रभाव आने वाले दिनों में झारखंड में देखने को मिल सकता है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details