झारखंड

jharkhand

President Election 2022: रघवुर दास की यशंवत सिन्हा से अपील, कहा- सर्वसम्मति से चुनाव के लिए नाम लें वापस

By

Published : Jun 22, 2022, 9:09 AM IST

Updated : Jun 22, 2022, 11:16 AM IST

-unanimously-president-election
रघुवर दास ()

द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बधाईयों का सिलसिला जारी है. झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने द्रोपदी मुर्मू को बधाई दी. इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से अपना नाम वापस लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए चुना जा सके इसके लिए यशवंत सिन्हा अपना नाम वापस लेना चाहिए.

जमशेदपुर: झारखंड की पहली महिला राज्यपाल और ओडिशा की राजनीति से संबंध रखने वाली द्रोपदी मुर्मू को एनडीए ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. एनडीए के द्वारा इस घोषणा के बाद यदि वे चुनाव जीत कर राष्ट्रपति बन जाती हैं तो वो देश की पहली आदिवासी महिला होंगी जो इस सर्वोच्च पद पर पहुंचेंगी. राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद झारखंड के आला नेताओं ने उन्हें बधाई दी.

ये भी पढे़ं:- झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू बनीं NDA उम्मीदवार, जानें- अब तक कितने राज्यपाल बने राष्ट्रपति?

रघुवर दास ने दी बधाई: द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद रघुवर दास ने पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी. उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में गरीब आदिवासियों ने भी खून बहाया था. वैसे समाज से एक महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने से पूरे विश्व में भारत में लोकतंत्र कितना मजबूत है इसका संदेश दिया गया. उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में नाम वापस लेने की अपील की. रघुवर दास ने कहा कि यशवंत सिन्हा के इस पहल से एक आदिवासी महिला सर्वसम्मत से देश की राष्ट्रपति बन जाएंगी.

देखें वीडियो

ये भी पढे़ं:-राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार

बाबूलाल मरांडी ने दी शुभकामना: बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बधाई दी उन्होंने लिखा कि ये समस्त झारखंड के लिए गौरव का विषय है.

बाबूलाल मरांडी का ट्वीट

अर्जुन मुंडा ने दी बधाई: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी द्रोपदी मुर्मू को बधाई दी.

अर्जुन मुंडा का ट्वीट

निशिकांत दुबे ने भी दी बधाई: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि पीएम मोदी ने इतिहास रचा है. आजादी के 75 साल के बाद आदिवासी समाज को सम्मान मिला.

निशिकांत दुबे का ट्वीट
Last Updated :Jun 22, 2022, 11:16 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details