झारखंड

jharkhand

जमशेदजी के सपनों को साकार करने का पूरा काम करेंगे- बन्ना गुप्ता

By

Published : Jan 5, 2021, 2:47 AM IST

जमशेदपुर दौरे पर आए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना ने नए साल में जमशेदपुर शहरवासियों के लिए कहा है कि 1902 में इस शहर की नीवं रखने वाले जमशेदजी नौसरवान जी टाटा ने शहर को उन्नत, प्रेम भाई चारे का संदेश देने वाला शहर बनाने का सपना देखा था.

Banna Gupta pledges to make Jamshedpur crime free
जमशेदजी के सपनों को साकार करने का पूरा काम करेंगे

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस विधायक सह झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 2021 में जमशेदपुर को अपराध मुक्त शहर बनाने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा है कि नए साल में जमशेदजी नौसरवान जी के सपनों को पूरा करने का काम करेंगे.

बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड
जमशेदपुर दौरे पर आए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना ने नए साल में जमशेदपुर शहरवासियों के लिए कहा है कि 1902 में इस शहर की नीवं रखने वाले जमशेदजी नौसरवान जी टाटा ने शहर को उन्नत, प्रेम भाई चारे का संदेश देने वाला शहर बनाने का सपना देखा था.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर: मंत्री बन्ना गुप्ता ने फुटपाथ पर सोए गरीबों में किया कंबल वितरण

जमशेदजी की सोच थी कि जमशेदपुर में विश्व स्तरीय सुविधाएं बहाल करेंगे. नए साल में उनके सपने को पूरा करने का काम करेंगे. उन्होंने कहा है की जमशेदपुर शहर को अपराध मुक्त प्रेम और भाई चारे का संदेश देने वाला शहर बनाएंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details