हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

करोड़पतियों की विधानसभा: 68 में से 65 विधायक धनकुबेर, कांग्रेस के सभी 40 करोड़पति

By

Published : Dec 9, 2022, 1:19 PM IST

Updated : Dec 9, 2022, 4:06 PM IST

हिमाचल प्रदेश में ये तो तय है कि रिवाज नहीं बदल रहा. प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है. जीतने वाले प्रत्याशियों में से 68 में से 65 प्रत्याशी करोड़पति हैं. विजयी करोड़पति प्रत्याशी कौन-कौन हैं ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर....(Winner Candidates Properties in Himachal) (HP Election Winning Candidates)

Crorepati MLA in Himachal
Crorepati MLA in Himachal

शिमला:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. हिमाचल प्रदेश में भाजपा का राज बदल गया. यहां पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज बरकरार रहा. भाजपा चुनाव हार गई जबकि कांग्रेस सरकार में आने में कामयाब हुई है. कांग्रेस को 68 में से 40 सीटों से पूर्ण बहुमत मिला है, जबकि भाजपा केवल 25 सीटों पर ही सिमट गई. बता दें कि कांग्रेस के जितने वाले सभी 40 प्रत्याशी करोड़पति है. वहीं, भाजपा के 25 में से 22 विजयी प्रत्याशी भी करोड़पति हैं और बाकी 3 जिताऊ प्रत्याशी लखपति हैं. इसके अलावा हिमाचल में तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी जीते हैं. जिनमें से तीनों प्रत्याशी करोड़पति हैं. (Winning Candidates Properties in Himachal)

कांग्रेस के सभी 40 विजयी उम्मीदवार करोड़पति:प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है. हिमाचल के लोगों ने सरकार बदलने के रिवाज को जारी रखा. प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया. सभी 40 विजयी उम्मीदवार करोड़पति हैं. सभी के पास करोड़ों की संपत्ति है. शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, नगरोटा से आरएस बाली और दून से राम कुमार टॉप थ्री में हैं. सभी 40 विजयी उम्मीदवारों के पास करोड़ों की संपत्ति है.(Congress Winning Candidates Properties in HP)

कांग्रेस के करोड़पति विधायकविधानसभा सीटकांग्रेस के करोड़पति विधायकविधानसभा सीटकांग्रेस के करोड़पति विधायकविधानसभा सीट
1 विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण 15 विनय कुमार श्री रेणुका जी 29 जगत सिंह नेगी किन्नौर
2 आरएस बाली नगरोटा 16 नीरज नैय्यर चंबा 30 केवल सिंह पठानिया शाहपुर
3 राम कुमार दून 17 चैतन्य शर्मा गगरेट 31 संजय अवस्थी अर्की
4 राजेंद्र सिंह राणा सुजानपुर 18 सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन 32 नंदलाल रामपुर
5 आशीष बुटेल पालमपुर 19 इंद्र दत्त लखनपाल बड़सर 33 सुदर्शन सिंह चिंतपूर्णी
6 भुवनेश्वर गौड़ मनाली 20 धविंद्र कुमार कुटलैहड़ 34 यादविंदर गोमा जयसिंहपुर
7 सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू 21 विनोद सुल्लतानपुरी कसौली 35 मोहन लाल ब्राक्टा रोहड़ू
8 भवानी सिंह पठानिया फतेहपुर 22 मुकेश अग्निहोत्री हरोली 36 राजेश धर्माणी घुमारवीं
9 हर्षवर्धन चौहान शिलाई 23 किशोरी लाल बैजनाथ 37 मलेंदर राजन इंदौरा
10 रवि ठाकुर लाहौल स्पीति 24 हरीश जनारथा शिमला शहरी 38 अजय सोलंकी नाहन
11 रोहित ठाकुर जुब्बल कोटखाई 25 चंद्र कुमार ज्वाली 39 सुरेश कुमार भोरंज
12 अनिरुद्ध सिंह कसुम्पटी 26 कुलदीप सिंह राठौर ठियोग 40 चंद्र शेखर धर्मपुर
13 कुलदीप सिंह पठानिया भटियात 27 संजय रत्न ज्वालामुखी
14 सुधीर शर्मा धर्मशाला 28 धनीराम शांडिल सोलन

भाजपा के 22 विजयी उम्मीदवार करोड़पति, 3 लखपति:हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों में से 25 सीटों पर ही भाजपा काबिज हो पाई है. भाजपा का रिवाज बदलने का सपना पूरा नहीं हो पाया. खैर, 25 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. वहीं, 25 में से 22 विजयी उम्मीदवार करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. वहीं, तीन लखपति हैं. चौपाल से जीतकर आए बलवीर वर्मा न केवल भाजपा के सबसे अमीर विधायक हैं बल्कि वह हिमाचल के सभी जितने वाले उम्मीदवारों से ज्यादा अमीर है. इसके अलावा भाजपा के कौन विजयी प्रत्याशी करोड़पति हैं और कौन लखपति हैं जानने के लिए टेबल देखें...(BJP Winning Candidates Properties in Himachal)

भाजपा के करोड़पति विधायकविधानसभा सीटभाजपा के करोड़पति विधायकविधानसभा सीटभाजपा के लखपति विधायकविधानसभा सीट
1 बलवीर सिंह वर्मा चौपाल 12 इंद्र सिंह बल्ह 23 लोकेंद्र कुमार आनी
2 अनिल शर्मा मंडी 13 जीत राम कटवाल झंडुता 24 सुरेंद्र शौरी बंजार
3 प्रकाश प्रेम कुमार जोगिंदर नगर 14 त्रिलोक जम्वाल बिलासपुर 25 दलीप ठाकुर सरकाघाट
4 रणबीर सिंह निक्का नुरपुर 15 सत्तपाल सिंह सत्ती ऊना
5 धविंदर सिंह डलहौजी 16 हंसराज चुराह
6 पवन कुमार काजल कांगड़ा 17 सुखराम चौधरी पांवटा साहिब
7 जयराम ठाकुर सराज 18 विनोद कुमार नाचन
8 रणधीर शर्मा नैना देवी 19 दीप राज करसोग
9 विपिन सिंह परमार सुलह 20 पूर्ण चंद द्रंग
10 जनक राज भरमौर 21 रीना कश्यप पच्छाद
11 राकेश कुमार सुंदरनगर 22 बिक्रम सिंह ठाकुर जसवां परागपुर

जीत दर्ज करने वाले तीनों निर्दलीय भी करोड़पति:हिमाचल प्रदेश में 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीवारों ने बाजी मारी है. बता दें कि नालागढ़ विधानसभा सीट से केएल ठाकुर विजयी रहे हैं. वहीं, हमीरपुर सीट से आशीष शर्मा और देहरा सीट से होशियार सिंह ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों को पीछे छोड़कर जीत अपने नाम की. ये तीनों ही प्रत्याशी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

2017 में कितने विधायक थे करोड़पति:एडीआर के मुताबिक 2017 में 68 में से 50 विधायक करोड़पति थे. भाजपा के 47 में से 29 और कांग्रेस के सभी जितने वाले 20 विधायक करोड़पति थे वहीं, एक करोड़पति विधायक सीपीआई(एम) से था.

ये भी पढ़ें:हिमाचल में कांग्रेस को 40, बीजेपी को 25 और निर्दलीय को 3 सीटें मिलीं, देखिए लिस्ट

Last Updated :Dec 9, 2022, 4:06 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details