हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश महासचिव बने वीरसिंह भारद्वाज, CM का जताया आभार

By

Published : Oct 10, 2020, 8:33 PM IST

Updated : Oct 12, 2020, 2:00 PM IST

भाजपा नेता वीरसिंह भारद्वाज को भारतीय जनता मजदूर संघ का प्रदेश महासचिव बनाया गया है. नियुक्ति पर वीर सिंह के प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर और भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश जाटव और संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह नेगी का आभार जताया है

डिजाइन फोटो
डिजाइन फोटो

सराज/मंडी: सराज भाजपा के नेता वीरसिंह भारद्वाज को भारतीय जनता मजदूर संघ का प्रदेश महासचिव बनाया गया है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह नेगी ने वीरसिंह भारद्वाज की नियुक्ति के आदेश जारी करते हुए कहा कि सराज के इस युवा चेहरे के मनोयन से संघ युवाओं में अपनी पकड़ सुनिश्चित करेगा. वीरसिंह भारद्वाज पूर्व में संगठन के मंडी जिला महामंत्री भी रह चुके हैं.

नियुक्ति पर वीर सिंह के प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर और भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश जाटव और संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह नेगी का आभार जताया है. वीरसिंह ने सराज भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष शेरसिंह ठाकुर व आबकारी विभाग के निदेशक मंडल सदस्य ठाकुर सिंह का भी आभार व्यक्त किया है.

वीरसिंह भारद्वाज ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में न केवल संगठन को अपना पूरा समय देंगे बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे मजदूरों की समस्या को लेकर भी मुख्यमंत्री और संगठन के बीच एक कड़ी का काम करेंगे. सराज क्षेत्र में पहली बार भारतीय जनता मजदूर संघ का बड़ा पद मिलने पर ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संघ से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है.

Last Updated : Oct 12, 2020, 2:00 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details