हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

भाजपा किसान मोर्चा आनी ने की बैठक, 1700 बूथ प्रहरी बनाने का लिया फैसला

By

Published : Oct 16, 2020, 7:10 PM IST

भाजपा किसान मोर्चा मंडल आनी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा मंडल आनी के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने बताया कि आनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा 28 बूथों पर 1700 बूथ प्रहरी नियुक्त करेगा. जिससे किसान व बागवान हित में चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार आसानी से किया जा सके.

BJP anni
BJP anni

आनी/कुल्लू: भाजपा किसान मोर्चा मंडल आनी की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने की. बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं एपीएमसी कुल्लू और लाहौल स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे. बैठक में सभी ग्राम केंद्र के प्रभारियों ने भाग लिया.

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा मंडल आनी के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा किसान व बागवान हित में चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए पहले हर बूथ पर 10 प्रहरी बनाए जाने की योजना थी. अब आनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा 28 बूथों पर 1700 बूथ प्रहरी नियुक्त करेगा.

अमर ठाकुर ने कहा कि किसान व बागबान हित के लिए केंद्र सरकार ने जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं. जिसके के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है और जिला कुल्लू में इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को आनी से हुई है.

इस अभियान के तहत आनी विधानसभा क्षेत्र से चार हजार किसानों के हस्ताक्षर, मंडी संसदीय क्षेत्र से 50 हजार और पूरे प्रदेश से दो लाख किसानों के हस्ताक्षर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा लिए जाएंगे, जो प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री महोदय को धन्यवाद स्वरूप भेजें जाएंगे.

पढ़ें:शांता कुमार के खिलाफ दायर याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा: प्रार्थी ने किया अदालत का समय बर्बाद

ABOUT THE AUTHOR

...view details