हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

Weather Forecast: आज भी कई राज्यों में भारी बारिश के आसार...अलर्ट जारी

By

Published : Sep 26, 2021, 7:49 AM IST

Updated : Sep 26, 2021, 8:35 AM IST

मौसम का हाल
मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज भी बारिश होगी. बीते 3-4 दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हिमाचल प्रदेश से मानूसन ने विदा होने से पहले मौसम ने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं.

शिमला:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आज भी बारिश के आसार हैं. ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अगले तीन दिन में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड समेत दक्षिणी राज्य तेलंगाना में बारिश के आसार हैं.

वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज भी बारिश होगी. बीते 3-4 दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हिमाचल प्रदेश से मानूसन ने विदा होने से पहले मौसम ने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. भारी बारिश और भूस्खलन के चलते पिछले 10 दिनों में प्रदेश में दस लोगों की मौत हो गई है.

वीडियो
जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
शिमला 23°C 16°C
सोलन 29°C 18°C
हमीरपुर 33°C 21°C
मंडी 31°C 19°C
बिलासपुर 32°C 21°C
ऊना 34°C 22°C
कांगड़ा 28°C 18°C
सिरमौर 29°C 23°C
कुल्लू 31°C 18°C
चंबा 31°C 19°C
किन्नौर 24°C 10°C
लाहौल-स्पीति 23°C 8°C

ये भी पढ़ें: रेबीज पर रोक: जिस प्रदेश के डॉक्टर ने खोजा उपाय वहां अब अधिसूचित रोग की श्रेणी में होगा शामिल

Last Updated :Sep 26, 2021, 8:35 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details