हरियाणा

haryana

फतेहाबाद में 45 साल की विवाहिता से प्लॉट बिकवाने के नाम पर दुष्कर्म

By

Published : Jan 22, 2020, 11:10 PM IST

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि अप्रैल 2019 से लेकर लगातार 7 महीने तक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

rape with a woman fatehabad
जमीन बिकवाने के नाम पर दुष्कर्म

फतेहाबाद: भूना क्षेत्र से 45 साल की विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने महिला का प्लॉट बिकवाने के बहाने घर बुलाया. जहां मौका पाकर उसे साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि अप्रैल 2019 से लेकर लगातार 7 महीने तक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

फतेहाबाद में 45 साल की विवाहिता से प्लॉट बिकवाने के नाम पर दुष्कर्म

जमीन बिकवाने के नाम पर दुष्कर्म
पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी जिसका नाम मांगे राम है वो उसके घर में आता जाता रहता था. पीड़िता ने बताया कि आरोपी के उसके पति के साथ अच्छे संबंध थे. आरोपी ने पीड़िता को उसके प्लॉट का अच्छा पैसा दिलाने की बात कही. जिसके बाद पीड़िता को उसने जमीन के कागज लेकर घर बुलाया. जहां उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया.

ये भी पढ़िए:यमुनानगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट, हवाला का हो सकता है पैसा

डीएसपी धर्मबीर पुनिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है.

Intro:फतेहाबाद में 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपी ने महिला का प्लॉट बिकवाने के बहाने पहले की जान पहचान और उसके बाद दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम, पुलिस ने केस दर्ज कर की जांच शुरू, फतेहाबाद के भूना इलाके की रहने वाली है पीड़ित महिला, महिला का आरोप अप्रैल 2019 से लेकर लगातार 7 महीने आरोपी ने किया दुष्कर्म, अब जाकर महिला ने पुलिस को दी शिकायत, तो पुलिस ने की कार्रवाई।Body:फतेहाबाद के भूना ईलाके मे विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत मे आरोप लगाया कि अप्रैल 2019 से लेकर लगातार 7 महीने उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में 45 वर्षीय महिला ने बताया कि मांगे राम नामक व्यक्ति जान पहचान का है। उसके पति को कहा कि उनके प्लाट का वह हिसार के प्रोपर्टी डीलरों से अच्छा सौदा करवा देगा। आरोप है कि 26 अप्रैल 2019 को जब वह अपनी ढाणी पर अकेली थी तो कागजात दिखाने के बहाने आरोपित उसके घर आया और अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने अब केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
बाईट-डीएसपी धर्मबीर पुनियाConclusion:

ABOUT THE AUTHOR

...view details