हरियाणा

haryana

भारत जोड़ो यात्रा: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग ने भूपेंद्र हुड्डा से की मुलाकात

By

Published : Sep 13, 2022, 5:50 PM IST

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Congress Bharat Jodo Yatra) को लेकर हरियाणा पहुंचें. राजा वडिंग ने चंडीगढ़ में नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की. हुड्डा के साथ उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा की.

Bharat Jodo Yatra
हरियाणा पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा (raja warring meets bhupinder singh hooda) से चंडीगढ़ में उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर पंजाब और हरियाणा में किए गए इंतजाम के बारे में चर्चा की. साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल के गुजरात दौरे को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra of Congress) पर राजा वडिंग ने मीडिया से बताया कि उनकी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि 12 दिन यात्रा हरियाणा में रहेगी जबकि 13 दिन पंजाब में यात्रा रहेगी. राजा वडिंग ने कहा कि राहुल गांधी अहम मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. राजा वडिंग ने कहा कि हरियाणा में भी वह प्रचार कर रहे हैं. लेकिन हरियाणा के लोगों को पहले पंजाब के लोगों से पूछना चाहिए कि पंजाब में क्या हालात हैं उसके बाद वोट दें. उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग आम आदमी पार्टी के किसी भी भ्रम में ना फंसे.

हरियाणा पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह

राजा वडिंग ने अरविंद केजरीवाल के गुजरात दौरे पर भी निशाना साधा. बता दें कि गुजरात दौरे के दौरान केजरीवाल के सुरक्षा न लेने को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो पर राजा वंडिंग ने कहा कि 100 पुलिसकर्मी पंजाब में उनकी सुरक्षा में तैनात हैं, अरविंद केजरीवाल शुरुआत में वैगनआर में घूमते थे मगर आज वह वैगनार कहां है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो सबकी आवाज सुनती है. इसके साथ ही उन्होंने यह कहा कि आने वाले समय में वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details