दिल्ली

delhi

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खुशी में भाजपा मुख्यालय पर जमकर हुआ नागिन डांस, देखें VIDEO

By

Published : Jul 25, 2022, 4:30 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:25 PM IST

लखनऊ: देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के बाद जगह-जगह जश्न मनाया जा रहा है. भाजपा की ओर से द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर देश भर की अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्तियों में उल्लास के साथ आयोजन किया जा रहा है. इस कड़ी में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जनजाति समूहों ने जमकर नागिन डांस किया. भाजपा कार्यालय पर अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आए कार्यकर्तओं ने हाथ में द्रौपदी मुर्मू के प्ले कार्ड को लेकर खुशी जाहिर की. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने बताया कि वनवासी समाज के लिए आज का दिन एक पर्व के समान है.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:25 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details