दिल्ली

delhi

इन व्यायामों से 40 की उम्र में दिखें 30 के

By

Published : Sep 7, 2021, 4:15 PM IST

yoga, exercise, fitness, fitness routine, exercise routine, workout, workout sessions, exercises at home, 5 exercises to do everyday, सेतुबंध आसन, सुपरमैन पोज़, डोंकी किक्स, Bow Pose, Superman Exercise, Standing Side Stretch, Bridge Pose, donkey kicks

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। खासतौर पर महिलाओं के शरीर में बहुत सारे हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं। इसलिए जरूरी है कि वे ४० की उम्र में भी शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नीचे कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिन्हे 40, और 40 के ऊपर की उम्र के लोग कर सकते हैं|

हम सभी इस तथ्य से अवगत हैं कि हमारी दिनचर्या में व्यायाम हमें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, एक उचित कसरत दिनचर्या उम्र के बढ़ने को धीमा कर सकती है, और साथ ही शरीर में होने वाले नुकसान को भी उलट सकती है जो एक गतिहीन जीवन शैली का परिणाम है। एक राष्ट्रीय हृदय, फेफड़े और रक्त संस्थान (एनएचएलबीआई) द्वारा वित्त पोषित अध्ययन में पाया गया कि पर्याप्त और निरंतर व्यायाम एक गतिहीन जीवनशैली में फसें लोगों में हृदय सम्बंधित रोगों की समस्या से छुटकारा दिला सकता हैं। इसलिए, यहां कुछ योगासन दिए गए हैं जिनका अभ्यास आप अपने 40 की उम्र में भी कर सकते हैं,हर दम जवां और सेहतमंद दिखने के लिए !

(यह व्यायाम सरल ज़रूर हैं लेकिन यह करने से पहले एक बार चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें)

धनुरासन

धनुरासन
  • सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं. पैरों के बीच नितंब जितना दूरी रखें और हाथों को सीधा कर लें.
  • घुटनों को धीरे-धीरे मोड़ें और टखने को हाथों से पकड़ लें. सांस लेते हुए सीने को उठाएं और अपने पैरों को इस तरह से उठाएं कि जांघें भी जमीन से ऊपर उठें. सामने की ओर देखें और मुस्कुराएं.
  • इस आसन में व्यक्ति धनुष का आकार बनाता है और शरीर में खिचांव लाता है. इस आसन के दौरान गहरी और लंबी सांसे लेते रहें. 15 से 20 सेकेंड तक इस स्थिति में बने रहें, फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य हो जाएं.

सेतु बंधासन

सेतु बंधासन
  • इस आसन के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं|
  • इसके बाद हाथों को बगल में रख लें| अब धीरे-धीरे अपने पैरों को घुटनों से मोड़कर कमर के पास ले आएं|
  • अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए जितना हो सके कमर को उतना ऊपर की तरफ उठाएं| इस अवस्था में एक या दो मिनट तक सांस रोक कर रुके रहें|
  • इसके पश्चात धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए वापस पहले वाली अवस्था में यानि जमीन पर आ जाएं|
  • इस प्रक्रिया को 5 से 10 बार तक दोहराएं|

सुपरमैन पोज़

सुपरमैन पोज़
  • पेट के बल अपने हथेलियों को ज़मीन के ऊपर रख कर लेट जाइये
  • अब अपने हाथों और पैरों को हवा में उठाइये जैसे की आप हवा में उड़ रहे हैं
  • इस पोजीशन में १० सेकंड तक रहिये,और फिर सामान्य स्तिथि में आ जाइये
  • १० सेकंड के लिए विश्राम कीजिये और फिर से पूरी प्रक्रिया १० बार दोहराइये।

डोंकी किक्स

डोंकी किक्स
  • अपने हाथों और घुटनो के बल पर बैठ जाएं
  • घुटने अपने नितम्बों की चौड़ाई में रखें और हाथ कंधों की चौड़ाई में
  • संतुलन बनाए रखते हुए, अपने दाहिने पैर को जितना हो सके पीछे की ओर किक करें
  • अपनी कोहनियों को न मोड़ें।
  • अपने पैर को वापस फर्श पर लाएं और दूसरे पैर से इसे दोहराएं। इसे 20 काउंट तक करें।

स्टैंडिंग साइड स्ट्रेच

स्टैंडिंग साइड स्ट्रेच
  • अपने परिजन को कंधे की चौड़ाई में फैला कर खड़े हो जायें।
  • अपने बाएं हाथ को अपनी कमर पर रखें और अपने दाहिने हाथ को सीधा फैलाएं।
  • अपनी कमर से बाईं ओर झुकें और धीरे-धीरे प्रारंभिक स्थिति में वापस आ जाएं।
  • अब कमर से दाईं ओर झुकें और धीरे-धीरे प्रारंभिक स्थिति में वापस आ जाएं।
  • इसे 20 काउंट तक करें।

पढ़ें:क्या योग प्रजनन क्षमता में मदद कर सकता है?

ABOUT THE AUTHOR

...view details