दिल्ली

delhi

CM केजरीवाल फंड दे तो हो जाएगा संगम विहार का उद्धार- पार्षद माया बिष्ट

By

Published : Jun 13, 2020, 5:43 PM IST

दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के संगम विहार की निगम पार्षद माया बिष्ट ने सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल अगर फंड की व्यवस्था कर दे तो हम लोग अपने वार्ड में अच्छे से विकास कर सकते हैं.

Municipal Councillor Maya Bisht
निगम पार्षद माया बिष्ट

नई दिल्ली: देश में पिछले करीब दो महीनों से लॉकडाउन लागू है और अब धीरे-धीरे रियायत दी जा रही है. इसी को लेकर दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के संगम विहार की निगम पार्षद माया बिष्ट ने ईटीवी भारत से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने आम जनता के लिए बहुत काम किया है, प्रवासी मजदूरों को हम लोगों ने उनके घर भेजा है और अब सभी लोग फोन मिला कर हम लोगों को धन्यवाद दे रहे हैं.

संगम विहार की निगम पार्षद माया बिष्ट से खास बातचीत
ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए संगम विहार के निगम पार्षद माया बिष्ट ने दक्षिणी पूर्वी दिल्ली की डीएम हरलीन कौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हमारी मदद नहीं की. बल्कि जहां पर हम लोगों को जरूरत हुई, वहां पर साउथ दिल्ली के डीएम ने हमारी मदद की है. उन्होंने कहा कि जब से लॉकडाउन लगा हुआ है, तभी से लेकर अब तक प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपद भेजने का काम कर रहे हैं. आपको बता दें कि निगम पार्षद माया बिष्ट का नाम तेज तर्रार निगम पार्षदों में आता है जो आम जनता की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर दिखी हैं.
विकास के लिए फंड की जरूरत

माया बिष्ट ने यह भी बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल अगर फंड की व्यवस्था कर दे तो हम लोग अपने वार्ड में अच्छे से विकास कर सकते हैं. अपने वार्ड को और अच्छा बना सकते हैं. लेकिन जितना भी बजट है हम लोग उतने में ही अपना काम कर रहे हैं. साथ ही हमारी कोशिश लगातार है कि अपने वार्ड को अच्छी तरीके से चमकाया जाए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details