दिल्ली

delhi

National Sports Awards 2022 Ceremony: शरथ कमल खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित

By

Published : Nov 30, 2022, 4:28 PM IST

Updated : Nov 30, 2022, 6:43 PM IST

टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

National Sports and Adventure Awards  राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 समारोह
National Sports Awards 2022

नई दिल्ली :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज खिलाड़ियों और कोच को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया. अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ी चुने गए थे. सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से और चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किए गए. टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

खेलों में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जाता है. खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाता है.

द्रोणाचार्य पुरस्कार खेल प्रशिक्षकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान है. ध्यानचंद पुरस्कार किसी खिलाड़ी के पूरे जीवनकाल में खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार खेलों के प्रोत्साहन और विकास में भूमिका निभाने वाले निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कार्पोरेट संस्थाओं, खेल नियंत्रण बोर्ड, गैर-सरकारी संगठन, राज्य और राष्ट्रीय खेल निकायों को प्रदान किए जाते हैं.

विजेताओं की सूची :

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार:
अचंता शरत कमल (टेबल टेनिस)

अर्जुन पुरस्कार :
सीमा पूनिया (एथलेटिक्स)
एल्डौस पॉल (एथलेटिक्स)
अविनाश साबले (एथलेटिक्स)
लक्ष्य सेन (बैडमिंटन)
एच एस प्रणय (बैडमिंटन)
अमित (मुक्केबाजी)
निकहत जरीन (मुक्केबाजी)
भक्ति कुलकर्णी (शतरंज)
आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज)
दीप ग्रेस इक्का (हॉकी)
सुशीला देवी (जूडो)
साक्षी कुमारी (कबड्डी)
यन मोनी सैकिया (लॉनबॉल)
सागर ओव्हालकर (मलखम्ब)
इलावेनिल वालारिवान (निशानेबाजी)
ओमप्रकाश मिठारवाल (निशानेबाजी)
श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस)
विकास ठाकुर (भारोत्तोलन)
अंशु (कुश्ती)
सरिता (कुश्ती)
परवीन (वुशू)
मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन)
तरूण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन)
स्वप्निल पाटिल (पैरा तैराकी)
जर्लिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)

द्रोणाचार्य पुरस्कार :
जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी)
मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी)
सुमा शिरूर (पैरा निशानेबाजी)
सुजीत मान (कुश्ती)

द्रोणाचार्य पुरस्कार लाइफटाइम श्रेणी :
दिनेश लाड (क्रिकेट)
बिमल घोष (फुटबॉल)
राज सिंह (कुश्ती)

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार :
अश्विनी अकुंजी (एथलेटिक्स)
धरमवीर सिंह (हॉकी)
बी सी सुरेश (कबड्डी)
नीर बहादुर गुरंग (पैरा एथलेटिक्स)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार :
ट्रांस स्टेडिया इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड संघ

Last Updated : Nov 30, 2022, 6:43 PM IST

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details