दिल्ली

delhi

यहां बन रहा भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम, जुलाई 2022 तक हो जाएगा तैयार

By

Published : Aug 19, 2021, 12:04 PM IST

India largest hockey stadium  hockey stadium in India  hockey stadium in Odisha  hockey stadium ready by July 2022  हॉकी स्टेडियम  ओडिशा हॉकी स्टेडिटम  Odisha Hockey Stadium

ओडिशा में भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम जुलाई 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा.

राउरकेला (ओडिशा):ओडिशा में भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम जुलाई 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा. ओडिशा सरकार ने बुधवार को कहा, राज्य के राउरकेला जिले में निर्माणाधीन देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम अगले साल जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा.

राउरकेला में 20,000 लोगों की क्षमता वाला बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम के साथ, पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी करेगा.

यह भी पढ़ें:ओलंपिक खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का आज होगा सम्मान

भारतीय हॉकी टीमों के लिए ओडिशा सरकार के प्रायोजन को और 10 साल के लिए बढ़ाने की घोषणा के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्टेडियम के काम की प्रगति का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को राउरकेला भेजा.

मुख्य सचिव एससी महापात्र ने कार्य की समीक्षा के बाद संवाददाताओं से कहा, बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य जून-जुलाई 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:एक पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने कप्तान कोहली को बहुत बड़ी बात कह दी

उन्होंने कहा कि राउरकेला में बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम को जल्द ही चालू कर दिया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details