दिल्ली

delhi

Women's Asia Cup 2022: इस बार सात टीमें दिखाएंगी दम, भारत का पहले मैच में श्रीलंका से सामना

By

Published : Sep 30, 2022, 9:25 PM IST

भारतीय टीम महिला टी20 एशिया कप 2022 (Women's Asia Cup 2022) में अपनी लय बरकरार रखने के लिए उतरेगी, जहां शनिवार (1 अक्टूबर) को उसका पहला मैच श्रीलंका से होगा.

india in womens asia cup 2022  महिला टी20 एशिया कप 2022  team india first match against srilanka  Seven teams will play in aisa cup 2022  श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का पहला मैच  एशिया कप 2022 में सात टीमें खेलेंगी  seven teams will play
Women's Asia Cup 2022

सिलहट: बांग्लादेश के सिलहट में 1 अक्टूबर (शनिवार) से महिला टी20 एशिया कप 2022 (Women's Asia Cup 2022) का आगाज होगा. एक अक्टूबर से शुरू होने वाले इस 15 दिवसीय टूर्नामेंट में सात टीमें हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट राउंड रॉबिन आधार पर खेला जायेगा जिसमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. इसमें भाग लेने वाली टीमें भारत, पाकिस्तान, मेजबान बांग्लादेश, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), थाईलैंड और मलेशिया हैं.

भारतीय महिला टीम बांग्लादेश के सिलहट में शुरू होने वाले महिला टी20 एशिया कप में सात अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ करेगी. पिछली बार के टूर्नामेंट को छोड़कर भारत ने 2004 से शुरू हुए एशिया कप में हर बार खिताब जीता है. उसने वनडे प्रारूप में चार जबकि टी20 प्रारूप में दो खिताब हासिल किए हैं. एशिया कप को 2012 में वनडे से टी20 प्रारूप में तब्दील कर दिया गया था. भारत तब से दो बार इसमें विजेता रहा जबकि 2018 में पिछले टूर्नामेंट में उसे बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था.

भारतीय महिला टीम सात अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी.

इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के बाद उत्साह से ओतप्रोत भारतीय टीम रन आउट विवाद को पीछे छोड़कर महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी लय बरकरार रखने के लिए उतरेगी, जहां शनिवार को उसका पहला मैच श्रीलंका से होगा. भारतीय महिलाओं को टी20 प्रारूप में हाल में बहुत अधिक सफलताएं नहीं मिली हैं लेकिन इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी.

कोविड-19 के कारण चार साल बाद आयोजित किए जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना दबदबा बरकरार रखने की कोशिश करेगी. पिछला टूर्नामेंट बांग्लादेश में 2020 में खेला जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस महीने के शुरू में इंग्लैंड से टी20 सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने वनडे में शानदार वापसी की और 3-0 से क्लीनस्वीप करके दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को शानदार विदाई दी। यह सीरीज आखिर में हालांकि नॉन स्ट्राइक छोर पर रन आउट करने के कारण चर्चा में रही. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम कप्तान चमारी अटापट्टू पर बहुत निर्भर है. युवा विशमी गुणरत्ने के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से चमारी की जिम्मेदारी बढ़ गई है.

महिला एशिया कप के विजेता:
2004 - भारत
2005 - भारत
2006 - भारत
2008 - भारत
2012 - भारत
2016 - भारत
2018 - बांग्लादेश

यहां देखिए महिला एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल:

1 अक्टूबर - मैच 1, बांग्लादेश बनाम थाईलैंड - सुबह 8:30 (भारतीय समयानुसार)
1 अक्टूबर - मैच 2, भारत बनाम श्रीलंका - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
2 अक्टूबर - मैच 3, पाकिस्तान बनाम मलेशिया - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
2 अक्टूबर - मैच 4, श्रीलंका बनाम यूएई - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
3 अक्टूबर - मैच 5, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
3 अक्टूबर - मैच 6: भारत बनाम मलेशिया - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
4 अक्टूबर - मैच 7, श्रीलंका बनाम थाईलैंड - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
4 अक्टूबर - मैच 8, भारत बनाम यूएई - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
5 अक्टूबर - मैच 9, यूएई बनाम मलेशिया - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
6 अक्टूबर - मैच 10, पाकिस्तान बनाम थाईलैंड - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
6 अक्टूबर - मैच 11, बांग्लादेश बनाम मलेशिया - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
7 अक्टूबर - मैच 12, थाईलैंड बनाम यूएई - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
7 अक्टूबर - मैच 13, भारत बनाम पाकिस्तान - दोपहर 1 बजे (भारतीय समयानुसार)
8 अक्टूबर - मैच 14, श्रीलंका बनाम मलेशिया - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
8 अक्टूबर - मैच 15, भारत बनाम बांग्लादेश - दोपहर 1 बजे (भारतीय समयानुसार)
9 अक्टूबर - मैच 16, थाईलैंड बनाम मलेशिया- सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
9 अक्टूबर - मैच 17, पाकिस्तान बनाम यूएई - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
10 अक्टूबर - मैच 18, श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
10 अक्टूबर - मैच 19, भारत बनाम थाईलैंड - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
11 अक्टूबर - मैच 20, बांग्लादेश बनाम यूएई - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
11 अक्टूबर - मैच 21, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
13 अक्टूबर - मैच 22, सेमीफाइनल 1 -सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
13 अक्टूबर - मैच 23, सेमीफाइनल 2- दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
15 अक्टूबर - मैच 24, फाइनल - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार).

महिला एशिया कप वेन्यू
महिला एशिया कप के सभी मैच सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सिलहट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:T20 World Cup 2022: आईसीसी ने किया प्राइज मनी का एलान, विजेता को मिलेंगे इतने करोड़ रुपए

टीम इस प्रकार हैं:
भारत:हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, केपी नवगिरे.

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, हर्षिता माधवी, मदुशिका मेथटानंद, हसीनी परेरा, ओशदी रणसिंघे, इनोका रणवीरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कौशानी नुथ्यंगना, रश्मी शेहानी सिल्वा, थारिका सेवंडी.

मैच दोपहर एक बजे शुरू होगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details