दिल्ली

delhi

WATCH : आदित्य रॉय कपूर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे संग 'आशिकी' करने के मूड में अर्जुन कपूर!, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Dec 11, 2023, 11:28 AM IST

Updated : Dec 11, 2023, 11:55 AM IST

WATCH: KWK8 New Promo : करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण 8 के नए एपिसोड का प्रोमो जारी हो गया है. इस बार अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर शो में नजर आ रहे हैं. वहीं, अर्जुन कपूर ने शो में आदित्य रॉय कपूर को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे के नाम पर छेड़ दिया है. जानिए फिर एक्टर ने कैसा दिया रिएक्शन.

Etv Bharat
Etv Bharat

मुंबई : फेमस फिल्ममेकर और शो होस्ट करण जौहर का पॉपुलर सेलेब्स टॉक शो 'कॉफी विद करण सीजन 8' काफी धमाल मचा रहा है. आज सोमवार 11 दिसंबर को शो के नए एपिसोड का प्रोमो जारी हो गया है. नए एपिसोड में करण जौहर दो अनमैरिड बॉलीवुड एक्टर्स अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर को लाए हैं. कॉफी विद करण 8 के जारी नए प्रोमो पर अर्जुन कपूर ने आदित्य रॉय कपूर को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे के सवाल पर मिर्ची लगा दी है. वहीं, आदित्य रॉय कपूर ने अर्जुन कपूर के छेड़ने पर कैसा रिएक्शन दिया है.

करण जौहर ने किया वेलकम

करण जौहर ने आज 11 दिसंबर को अपने फेमस शो के नए एपिसोड को जारी कर फिर एक बार सुर्खियों में आने का काम किया है. पहले तो करण ने इन दोनों स्टार्स का शो में जोरदार वेलकम किया और फिर अपने सवाल दागने शुरू कर दिए. सबसे पहले करण ने दोनों एक्टर्स के लुक पर सवाल किया. आदित्य रॉय कपूर ब्लू सूट में एकमद जेंटलमैन बनकर पहुंचे हैं, तो वहीं अर्जुन कपूर फुल कैजुअल लुक में देखा जा रहा है.

अर्जुन कपूर ने आदित्य रॉय कपूर को लगाई मिर्ची!

आपको बता दें आशिकी 2 फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे संग अफेयर को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इस रूमर्ड लवर्स ने मालदीव में बर्थडे सेलिब्रेट किया था. ऐसे में करण जौहर ने भी मौके पर चौका मारते हुए आदित्य और अर्जुन के सामने अनन्या पांडे को लेकर बार-बार सवाल करने का खेल खेला.

जब करण ने आदित्य रॉय कपूर से उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे पर सवाल किया तो, एक्टर ने कहा कि इसके अलावा में सभी सवालों के जवाब दे सकता हूं और वो भी सच. इसके बाद आदित्य को मूविंग ऑन कहते हुए देखा जाता है.

इसके बाद करण ने अर्जुन और आदित्य पर सवाल फेंका कि अगर दोनों स्टार्स अनन्या पांडे और श्रद्धा कपूर में से वो किसके साथ आशिकी करना चाहते हैं. इस पर अर्जुन ने आदित्य को छेड़ते हुए कहा, 'आशिकी तो जरूर करता..अब किसके साथ..करता वो नहीं मालूम.

आदित्य रॉय कपूर का रिएक्शन

वहीं, अर्जुन कपूर के इस जवाब पर आदित्य को 'मिर्ची' लग गई और रिएक्शन देते हुए WHAT....' इसके बाद अर्जुन कपूर ने कहा Just Joking...

Last Updated :Dec 11, 2023, 11:55 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details