दिल्ली

delhi

Flood Alert: यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से हथनीकुंड बैराज के 18 गेट दिल्ली की तरफ खोले गए, मिनी फ्लड घोषित

By

Published : Jul 9, 2023, 6:18 PM IST

लगातार हो रही तेज बारिश के चलते यमुनानगर हथनीकुंड बैराज पर यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया है. रविवार शाम 4 बजे तक यमुना नदी का जलस्तर 1 लाख 11 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया. जिसके बाद इसे मिनी फ्लड घोषित कर दिया है. वहीं, हथनीकुंड के सभी 18 गेट दिल्ली की तरफ खोल दिए गए हैं.

Water level increased in Hathnikund barrage
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से हथनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोले गए.

हथनीकुंड बैराज के 18 गेट दिल्ली के लिए खोले गए.

यमुनानगर:उत्तर भारत में इन दिनों बारिश ने तबाही मचा दी है. रोजाना हो रही तेज बारिश के चलते लोग परेशान हो गए हैं. जगह-जगह से जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं. ताजा खबर यमुनानगर से सामने आई है. लगातार हो रही तेज बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है.

यमुना में 1 लाख 11 हजार क्यूसेक दर्ज

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दिखा पहाड़ों में हो रही बारिश का असर, खतरे के निशान तक पहुंचा कौशल्या डैम का पानी, दो गेट खोले गए

रविवार शाम 4 बजे तक यमुना का जलस्तर 1 लाख 11 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया. सितम ये है कि अब यमुनानगर हथनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट दिल्ली की तरफ खोल दिए गए हैं. जिसके चलते हथनीकुंड को मिनी फ्लड घोषित किया गया है. बता दें कि ये पानी 72 घंटे के भीतर दिल्ली पहुंच जाएगा. यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में लगातार बरसात जारी है. अभी यमुना नदी में और भी जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

हरियाणा के यमुनानगर हथनीकुंड बैराज पर यमुना नदी हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से निकलकर धरातल पर पहुंचती है. हिमाचल और उत्तराखंड में 2 दिन से हो रही लगातार बरसात के चलते यमुना नदी में पानी लगातार बढ़ रहा है. रविवार सुबह 10 बजे हथनीकुंड बैराज पर 60,000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था. जिसके बाद 11 बजे तक 71,000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया. - विजय गर्ग, सिंचाई विभाग अधिकारी

बाद में 12 बजे तक बढ़कर 84,000 पर जा पहुंचा. अंदाजा लगाया जा सकता है कि लगातार कितनी तेज बारिश हो रही है. ये आंकड़ा केवल इतने तक ही नहीं थम गया, बल्कि 4 बजे ये बढ़कर 1 लाख 11 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया. प्रशासन की ओर से लगातार नजर रखी जा रही है.

उफान पर यमुना नदी.

ये भी पढ़ें:Hathinikund Barrage: एक लाख क्यूसेक पानी होने पर ही खुलेंगे हथनीकुंड बैराज के गेट, यूपी, राजस्थान की नहरों को जारी रहेगी पानी की सप्लाई

प्रशासन की तरफ से पहले ही यमुना नदी में क्रॉसिंग के लिए बनाए गए अस्थाई रास्तों को प्रयोग में ना लाने की भी हिदायत दी गई थी. वहीं, बात करें तो यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में लगातार बरसात जारी है और यमुनानगर में भी बरसात हो रही है. यमुनानगर के नदी नाले भी उफान पर हैं और यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में हो रही बरसात के चलते यमुना नदी में भी बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है. जिससे यमुनानगर के दर्जनों गांव को क्षति पहुंच सकती है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details