दिल्ली

delhi

भारतीय हॉकी टीम को ओडिशा के सीएम और सांसद ने दी बधाई

By

Published : Aug 5, 2021, 2:52 PM IST

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत को अर्जुन पुरस्कार विजेता पूर्व हॉकी खिलाड़ी और सांसद दिलीप तिर्की ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया है. वहीं, ओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी इस जीत पर खुशी व्यक्त की.

भारतीय हॉकी टीम
भारतीय हॉकी टीम

भुवनेश्वर : टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत को अर्जुन पुरस्कार विजेता पूर्व हॉकी खिलाड़ी और सांसद दिलीप तिर्की ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया है.

उन्होंने ट्वीट कर जीत की बधाई देने के साथ इस जीत को इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि कही. उन्होंने ट्वीट किया कि ऐतिहासिक जीत !! भारतीयों के लिए एक सपने के सच होने का क्षण. टोक्यो ओलिंपिक में पर जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई.

ओडिशा के खिलाड़ी अमित रोहिदास, बीरेंद्र लाकड़ा का ओलंपिक में कांस्य पदक जीतना इतिहास एक बड़ी उपलब्धि है.

वहीं, हॉकी टीम के प्रायोजक रहे ओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी इस जीत पर खुशी व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि 41 साल के लंबे समय के बाद हमें ओलंपिक पदक दिलाने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई. ये ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों की पीढ़ी को प्रेरित करेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details