दिल्ली

delhi

Crime Against Women In Assam: असम में महिलाओं के खिलाफ चरम पर अपराध, एक लाख से अधिक केस दर्ज

By

Published : Apr 14, 2023, 10:39 AM IST

असम में पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी हुई है. यह सभी के लिए चिंता का विषय है. हालांकि, असम सरकार ने आपराधिक मामलों में कमी होने का दावा किया है.

Etv BMore than one lakh crimes against women reported in Assam in the last few yearsharat
Etv Bharatअसम में महिलाओं के खिलाफ अपराध में बढ़ोतरी, एक लाख से अधिक मामले दर्ज

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राज्य में आपराधिक मामलों में गिरावट का दावा करते रहे हैं लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट में इसके ठीक उलट खुलासा हुआ है. राज्य में 2016 से फरवरी 2023 तक महिलाओं से संबंधित कुल 1,70,174 अपराध दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा, 2016-2023 की अवधि के दौरान विभिन्न कारणों से राज्य में कुल 1606 महिलाएं मारी गईं. दहेज के कारण 1034 महिलाओं को मौत को गले लगाना पड़ा. 2,331 महिलाओं की बलात्कार के कारण हत्या कर दी गई और 74 महिलाओं को जादू-टोने के संदेह में मार दिया गया.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2016 में 181, 2017 में 197, 2018 में 281, 2019 में 259, 2020 में 172, 2021 में 230, 2022 में 246 और इस साल फरवरी तक 40 महिलाओं की हत्याएं हुई हैं. वहीं, दहेज के कारण 1034 महिलाओं की मौत हुई है और 15,784 महिलाएं घायल हुई हैं. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि 2016 में 157 महिलाओं की मौत हुई जबकि 233 घायल हुईं. 2017 में 150 महिलाओं की मौत हुई जबकि 2599 महिलाएं घायल हुईं. 2018 में 266 महिलाओं की मौत हुई और 2701 घायल हुईं.

ये भी पढ़ें- Pregnant Girl Dies In Assam : असम में नाबालिग गर्भवती की मौत, पति और पिता हिरासत में

वर्ष 2019 में दहेज के कारण 165 महिलाओं की मौत हुई और 3139 घायल हुईं. 2020 में 124 महिलाओं की मौत हुई जबकि 2946 महिलाएं घायल हुईं. 2021 में 119 महिलाओं की मौत हुई जबकि 3146 घायल हुईं. इसी तरह 2022 में 130 महिलाओं की मौत हुई और 901 घायल हुईं. चालू वर्ष में 23 महिलाओं की मौत हुई है जबकि 79 महिलाएं घायल हुई हैं. वहीं, इस दौरान अपहरण के 37,055 मामले सामने आए हैं. इसके अलावा, 24,571 मामलों में क्रमशः 3624 और 74397 मामलों में पति द्वारा छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न और महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं हुई हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details