दिल्ली

delhi

International Day of Peace 2023 : जानें शांति के सर्वोच्च पुरस्कार कौन सा है, आज क्यों मनाते हैं विश्व शांति दिवस

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Sep 21, 2023, 12:01 AM IST

आज अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस है.दुनिया भर के देशों और वहां रहने नागरिकों के बीच शांति आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है, जो सबसे कठीन काम है. इस दिशा में जागरूकता पैदा करने और शांति के क्षेत्र में काम करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है. पढ़ें पूरी खबर..

International Day of Peace 2023
आज अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस

हैदराबाद :हर साल 21 सितंबर अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस को मनाया जाता है. इसे विश्व शांति दिवस (International Day of Peace) भी कहा जाता है. संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने 1981 में दुनिया भर के देशों और उनके नागरिकों के बीच शांति प्रसार करने लिए नीतियों पर अमल करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान 21 सितंबर को विश्व शांति दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. 21 सितंबर 2021जिनेवा शांति वार्ता 9वें बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में 2021 को विश्व शांति वर्ष (“The International Year of Peace) के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था. अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2023 का थीम 'शांति के लिए कार्रवाई: वैश्विक लक्ष्यों के लिए हमारी महत्वाकांक्षा' (Actions For Peace : Our Ambition For The Global Goals) है.

दुनिया में शांति के प्रयासों के मिलने वाले सम्मान

  • अमरेकिा, संयुक्त राष्ट्र संघ और यूनेस्को की मदद से शांति के क्षेत्र में 9 पुरस्कार देता है.
  • शांति के लिए सर्वोच्च पुरस्कार नोबेल शांति पुरस्कार है.
  • 1901 से 2022 के बीच 140 नोबेल शांति पुरस्कार दिये गये हैं.
  • 110 व्यक्तियों और 30 संगठनों को अब तक नोबेल शांति पुरस्कार दिये गये हैं.
  • रेड क्रास को 1917,1944 और 1963 में नोबेल शांति पुरस्कार मिल चुका है.
  • 27 व्यक्तिगत संगठनों को अब तक नोबेल शांति पुरस्कार दिये जा चुके हैं.
  • 6 अक्टूबर को नोबेल शांति पुरस्कार 2023 प्रदान किया जायेगा.
  • 1979 में पीड़ित मानवता की मदद के लिए मदर टेरेसा को तक नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
  • 2014 में भारत के कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तान निवासी मलाला यूसुफजई को नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

भारत में शांति के लिए पुरस्कार

  • 1987 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय एकता के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार दिया जाता है.
  • 1986 से इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से इंदिरा गांधी पुरस्कार व्यक्तियों या संगठनों को दिया जाता है.
  • 2019 से शांति, समाज कल्याण के लिए गांधी मंडेला फाउंडेशन की ओर से गांधी मंडेला पुरस्कार दिया जाता है.
  • भारत सरकार की ओर से सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र में योगदान के लिए गांधी शांति पुरस्कार दिया जाता है.

ये भी पढ़ें

ABOUT THE AUTHOR

...view details