दिल्ली

delhi

MP: भाजपा को झटका, सांसद KP यादव के भाई ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

By

Published : Dec 4, 2022, 7:26 PM IST

मध्य प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है, गुना सांसद केपी यादव के भाई अजय पाल सिंह यादव ने भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है. अजय पाल सिंह यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और कांग्रेस की सदस्यता ले ली. बता दें कि सांसद केपी यादव कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और मोदी लहर में सांसद भी बने.

Ajay Yadav Join Congress
बीजेपी सांसद के भाई यात्रा में हुए शामिल

गुना।ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव हराने वाले भाजपा सांसद अपनों के ही हाथों हारते हुए नजर आ रहे हैं, के पी यादव के भाई अजय पाल सिंह यादव (Ajay Pal Singh Yadav Join Congress) ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का हाथ थाम लिया है. अजय पाल सिंह यादव काफी दिनों से कांग्रेस के संपर्क में थे लेकिन आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल नहीं हुए थे. कुछ समय पहले भाजपा सांसद के पी यादव भी कांग्रेस में थे, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया से अनबन के चलते उन्होंने कांग्रेस से पलायन कर दिया था. लेकिन राजनीति ने ऐसी करवट ली कि केपी यादव ने भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को परास्त कर दिया.

कांग्रेस में शामिल हुए अजय पाल सिंह यादव

Rajjan Khan Joined Congress: भिंड जिले में भाजपा पार्षद ने 30 साल बाद छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस के हुए अजय पाल सिंह यादव: सांसद के छोटे भाई अजय पाल सिंह यादव ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है, जिसके बाद एमपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. अजय पाल सिंह यादव ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से चर्चा करने के बाद कांग्रेस को मजबूती देने की बात कही है. अजय पल सिंह यादव ने भारत जोड़ो यात्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. अजय पाल सिंह यादव ने लिखा-"आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होने का अवसर मिला, उनके साथ अपने विचार व्यक्त करने, जयवर्धन सिंह व अन्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ जनों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

ABOUT THE AUTHOR

...view details