दिल्ली

delhi

चंद्रयान-2 : पृथ्वी की दूसरी कक्षा में हुआ स्थापित, 29 जुलाई को तीसरा चरण

By

Published : Jul 26, 2019, 12:46 PM IST

इसरो ने शुक्रवार को चंद्रायान-2 को पृथ्वी की दूसरी कक्षा में स्थापित किया. चंद्रायान-2 को पृथ्वी की तीसरी कक्षा में 29 जुलाई को भेजा जाएगा. पढ़ें पूरी खबर...

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरता चंद्रायान-2

नई दिल्लीः चंद्रमा तक के सफर में चंद्रायान-2 को इसरो के वैज्ञानिक पृथ्वी की दूसरी कक्षा में ले जाने में सफल रहे हैं. इसरो ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार को यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई.

इसरो ने अपने बयान मे कहा कि, चंद्रयान-2 को पृथ्वी की दूसरी कक्षा में ले जाने की प्रक्रिया को पूर्व निर्धारित जुलाई 26 की रात भारतीय समयनुसार 1:08 पर पूरा किया गया. यह चंद्रयान-2 पर लगे प्रोपल्शन उपकरण को 883 सेकेंड के लिए चला कर किया गया. चंद्रायान-2 अब 251 x 54829 कीमी कक्षा में है और चंद्रायान-2 पर सब कुछ सामान्य है.

इसरो का बयान

चंद्रायान-2 को पृथ्वी की तीसरी कक्षा में 29 जुलाई को दोपहर 2:30 से 3:30 के बीच ले जाया जाएगा. बता दें कि चंद्रायान-2 को पृथ्वी की पहली कक्षा में बुधवार को ले जाया गया था.

चंद्रायान-2 को सोमवार 22 जुलाई को दोपहर 2.43 पर श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया था.

पढ़ें-चंद्रयान-2 : दुनिया भर में ISRO और भारत की धूम, सफलता की हुई प्रशंसा

चंद्रायान-2 को चंद्रमा के उस क्षेत्र पर भेजा गया है जाहां कभी किसी मिशन को नहीं भेजा गया. चंद्रायान-2 में रोवर, लैंडर और ऑरबिटर है जो चंद्रमा की सतह पर 6 सितंबर 2019 को उतरेगा.

यह मिशन चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिग करने का भारत का पहला प्रयास होगा. अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा देश होगा.

Intro:Body:Conclusion:

ABOUT THE AUTHOR

...view details