दिल्ली

delhi

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती आज, पीएम मोदी-राहुल ने दी श्रद्धांजलि

By

Published : Nov 14, 2020, 7:44 AM IST

Updated : Nov 14, 2020, 12:31 PM IST

जवाहर लाल नेहरू की जयंती आज
जवाहर लाल नेहरू की जयंती आज

12:30 November 14

उपराष्ट्रपति ने जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान के लिए उन्हेंहमेशा याद किया जाएगा. नायडू ने बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दीं. बाल दिवस पहले प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती पर मनाया जाता है जो राष्ट्र के विकास के प्रति उनके योगदान और बच्चों के प्रति उनके प्रेम के लिए उनको एक श्रद्धांजलि है.

09:26 November 14

रक्षा मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,' भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि.  

08:40 November 14

राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

गांधी ने कहा कि नेहरू एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भाईचारे, समानता और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ देश की नींव रखी थी. गांधी ने ट्वीट किया कि आज भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है. वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भाईचारे, समानता और आधुनिक दृष्टिकोण के मूल्यों के साथ हमारे देश की नींव रखी थी.

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन मूल्यों को बचाकर रखें. गांधी ने नई दिल्ली के स्थित शांतिवन जाकर नेहरू की 131वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.

07:07 November 14

नेहरू की जयंती लाइव-

पीएम मोदी का ट्वीट.

नई दिल्ली: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का आज 131 वां जन्मदिन है. पंडित नेहरू बच्चों के बीच 'चाचा नेहरू' के नाम से जाने जाते थे. उनका बच्चों के प्रति विशेष लगाव को देखकर आज 'बाल दिवस' भी मनाया जाता है. देश उनके योगदान को याद कर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर रहा है. इस अवसर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा,'देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि.

14 नवंबर की तारीख इतिहास में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के तौर पर दर्ज है. इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है.

गौरतलब है कि 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में जन्मे जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें 'चाचा नेहरू' कहकर पुकारते थे.  

भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन अर्थात 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया. कई देशों में एक जून को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है. कुछ देश संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुरूप 20 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं.

Last Updated : Nov 14, 2020, 12:31 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details